Best Ganpati Songs: बॉलीवुड के वो टॉप 10 गाने, जो गणेश चतुर्थी पर ले आते हैं भक्ति की शक्ति

Published : Aug 25, 2025, 08:55 PM IST
Ganesh Chaturthi Special Songs

सार

Ganesh Chaturthi 2025: 27 अगस्त से गणेशोत्सव की धूम शुरू। भक्त बप्पा के स्वागत के लिए पांडाल और सजावट कर चुके हैं। ऐसे में बॉलीवुड के भक्ति से भरे टॉप 10 गणेश चतुर्थी स्पेशल गाने उत्सव का रंग और खास बना देते हैं। 

Ganesh Chaturthi Special Bollywood Songs: 27 अगस्त से देशभर में गणेश उत्सव शुरू हो रहा है। पांडाल सज चुके हैं और लोग गणपति बप्पा का स्वागत करने को बेताब हैं। इस उत्सव में बप्पा की भक्ति से भरे बॉलीवुड गाने चार चांद लगा देते हैं। नज़र डालिए ऐसे ही टॉप 10 गानों पर...

1. देवा श्री गणेश

फिल्म : अग्निपथ

ऋतिक रोशन और प्रियंका चोपड़ा पर फिल्माए गए इस गाने का संगीत अजय अतुल ने दिया है। जबकि गाने को अजय गोगवाले ने आवाज़ दी है।

2.मोरिया रे

फिल्म : डॉन (2013)

शाहरुख़ खान पर यह गाना फिल्माया गया है, जिसे शंकर महादेवन ने आवाज़ दी है। जावेद अख्तर के लिखे इस गाने का संगीत शंकर-एहसान-लॉय ने दिया है, जो खासकर विसर्जन के वक्त बजाया जाता है।

3.बप्पा

फिल्म : बैंजो

रितेश देशमुख और नर्गिस फखरी पर यह गाना फिल्माया गया है। गाने के बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं और विशाल-शेखर इसके कंपोजर हैं। विशाल ददलानी ने यह सॉन्ग गाया है।

4.शंभू सुतया

फिल्म : एनी बडी कैन डांस (ABCD)

गणेश आचार्य, प्रभु देवा आदि पर फिल्माया गया यह गाना सचिन जिगर ने कंपोज किया है। गाने के बोल मयूर पुरी ने लिखे हैं और शंकर मदेवन और विशाल ददलानी ने इसे आवाज़ दी है।

5.सड्डा दिल भी तू

फिल्म : एनी बडी कैन डांस

इस गाने को आवाज़ हार्ड कौर ने दी है। सचिन जिगर इसके कंपोजर हैं और मयूर पुरी ने इस गाने के बोल लिखे हैं।

6.गजानना

फिल्म : बाजीराव मस्तानी

रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण जैसे कलाकारों से सजी फिल्म का यह गाना सुखविंदर सिंह ने गाया है।प्रशांत इंगोले ने इसके बोल लिखे हैं। श्रेयस पुराणिक ने गाने को कंपोज किया है।

7.विघ्नहर्ता

फिल्म : अंतिम : द फाइनल ट्रुथ

सलमान खान और आयुष शर्मा स्टारर फिल्म का यह गाना वरुण धवन पर फिल्माया गया है। गाने के बोल वैभव जोशी ने लिखे हैं और संगीत हितेश मोदक ने दिया है। अजय गोगवाले इस इस गाने के सिंगर हैं।

8.गणपति आरती

फिल्म : सरकार 3

अमिताभ बच्चन पर फिल्माया गया यह गाना उन्होंने ही गाया है। रोहन विनायक ने इस गाने का संगीत दिया है।

9. गणपति बप्पा

फिल्म : दिन दहाड़े

सुरेश वाडकर और कुमार सानू ने इस गाने को आवाज़ दी है। गाने के कंपोजर जीतू-तपन हैं और नक्श ल्यालपुरी ने इस गाने के बोल लिखे हैं।

10. देवा हो देवा

फिल्म : हमसे बढ़कर कौन

आशा भोसले, शैलेन्द्र सिंह, भूपिंदर, सपन चक्रवर्ती, और मोहम्मद रफ़ी ने यह गाना गाया है। राम लक्ष्मण इसके कंपोजर हैं और रविंदर रावल ने इसके बोल लिखे हैं।

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

BOX OFFICE फोड़ चुकी अजय देवगन-रोहित शेट्टी की जोड़ी, सबूत हैं ये 10 फिल्में
Vadh 2 Vs Bhabhi ji Ghar Par Hain Day 1 Collection: 'वध 2' या 'भाभी जी...', पहले दिन कौन किस पर भारी