कौन है सिर्फ 1 फिल्म में काम करने वाली SRK की ये हीरोइन, जिसके पति के पास अरबों की दौलत

Published : Mar 20, 2024, 12:37 PM ISTUpdated : Mar 20, 2024, 12:38 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. शाहरुख खान की फिल्म स्वदेश में नजर आई एक्ट्रेस गायत्री जोशी 47 साल की हो गई है। 1977 में मुंबई में जन्मी गायत्री ने बतौर मॉडल करियर शुरू किया था। वे 2004 में आई शाहरुख की फिल्म स्वदेश में नजर आईं। ये उनकी पहली और आखिरी फिल्म थी।

PREV
19

शाहरुख खान की हीरोइन गायत्री जोशी

आशुतोष गोवारिकर की स्वदेस में शाहरुख खान के साथ लीड रोल गायत्री जोशी ने प्ले किया था। गायत्री इसके बाद किसी भी फिल्म में नजर नहीं आई।

29

राठी परिवार से गायत्री जोशी

गायत्री जोशी मराठी परिवार से ताल्लकु रखती हैं। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने बतौर वीडियो जॉकी अपने करियर की शुरुआत की। हालांकि, उन्होंने जल्दी ही ये काम छोड़ दिया और मॉडलिंग करने लगी।

39

गायत्री जोशी फेमिना मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट

गायत्री जोशी ने 1999 फेमिना मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट में भाग लिया और टॉप 5 में रहीं। हालांकि, उन्होंने 2000 फेमिना मिस इंडिया इंटरनेशनल जीता।

49

गायत्री जोशी को ब्रांड एंडोर्समेंट के ऑफर्स

आपको बता दें कि ब्यूटी पेजेंट जीतने के बाद गायत्री जोशी को लगातार ब्रांड एंडोर्समेंट के ऑफर्स मिलने लगे। इस दौरान उन्होंने शाहरुख खान के साथ एक ऐड भी किया था।

59

ऐसे मिली फिल्म स्वदेस

गायत्री जोशी ने 2001 में कैलेंडर और सीजन कैटलॉग के लिए मॉडलिंग की थी। इसी दौरान डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर की नजर उनपर पड़ी और उन्हें फिल्म स्वदेस मिली।

69

गायत्री जोशी ने छोड़ी एक्टिंग

गायत्री जोशी ने फिल्म स्वदेस में काम किया। इसके बाद उन्हें कई फिल्मों के ऑफर्स मिले, लेकिन उन्हें कहानियां पसंद नहीं आई। फिर उन्होंने एक्टिंग छोड़ घर बसाने का फैसला किया।

79

क्यों छोड़ा गायत्री जोशी ने बॉलीवुड

2019 में एक इंटरव्यू में गायत्री जोशी ने बताया कि स्वदेस के बाद एक्टिंग छोड़ने की पहले से प्लानिंग नहीं थी। हालांकि, उन्हें वैसे रोल नहीं मिले, जैसा वे करना चाहती थी।

89

बिजेसमैन विकास ओबेरॉय से की शादी

एक्टिंग छोड़ने के बाद गायत्री जोशी ने 27 अगस्त 2005 को बिजनेसमैन विकास ओबरॉय से शादी की। विकास, ओबेरॉय रियल्टी लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं।

99

गायत्री जोशी के पति की संपत्ति

गायत्री जोशी के पति विकास ओबोरॉय की संपत्ति की बात करें तो रिपोर्ट्स के हिसाब से उनके पास 28000 करोड़ी की प्रॉपर्टी है।

ये भी पढ़ें…

एल्विश यादव के पेरेंट्स ने खोली बेटे की रईसी की पोल, किए शॉकिंग खुलासे

2024 की 9 फिल्में BOX OFFICE पर गिरी औंधे मुंह, एक तो 1Cr नहीं कमा पाई

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories