
गोविंदा और सुनीता आहूजा के तलाक की अफवाहें कई महीनों से चल रही हैं। वहीं इन खबरों के बीच लोगों ने यह भी नोटिस किया था कि सुनीता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से गोविंदा का सरनेम 'आहूजा' हटा दिया और अपने नाम में 'एस' जोड़ लिया है। जहां इन खबरों पर गोविंदा चुप्पी साधे हुए हैं। वहीं सुनिता ने इन खबरों का कई बार खंडन किया है। वहीं हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सुनीता ने 'आहूजा' सरनेम क्यों हटाया इस पर भी चुप्पी तोड़ी है।
सुनीता ने सरनेम हटाने पर कहा, 'मैं आहूजा हूं और ये कभी नहीं बदलेगा। मेरा सरनेम तभी हटेगा जब मैं इस दुनिया को छोड़कर चली जाऊंगी।' इसके साथ ही सुनीता ने गोविंदा संग तलाक की खबरों पर रिएक्ट करते हुए कहा, 'मैंने अपने नाम से 'आहूजा' हटा दिया और अपने पहले नाम में एक एक्स्ट्रा 'S' जोड़ दिया, मैंने ये सब न्यूमरोलॉजी के हिसाब से किया। मुझे नाम और शोहरत चाहिए, और कौन नहीं चाहता, है ना? मैं और गोविंदा तलाक नहीं ले रहे हैं। हम हैप्पी फैमिली हैं। जब तक हम दोनों कुछ न कहें, तब तक इन खबरों पर मत सोचिए। यह सब फेक खबरें हैं।'
आपको बता दें गोविंदा और सुनीता आहूजा ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 1986 में शादी कर ली थी। इस शादी से गोविंदा और सुनीता के दो बच्चे हैं जिनका नाम, बेटा यशवर्धन और बेटी टीना है। टीना भी बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी हैं। वो कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। हालांकि, वो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं। वहीं यशवर्धन जल्द ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाले हैं। ऐसे में देखना खास होगा कि वो कितना कमाल दिखा पाते हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।