अजय देवगन ने ठुकराईं ये 6 धांसू मूवी, कोई SRK, कोई सलमान, कोई रणवीर सिंह ने की

Published : Apr 02, 2025, 11:17 AM IST

अजय देवगन ने कई हिट फ़िल्में ठुकराईं, जिनमें 'डर', 'करण अर्जुन' शामिल हैं। जानिए उन्होंने शाहरुख, सलमान और रणवीर की ये फ़िल्में क्यों छोड़ीं।

PREV
17

अजय देवगन 56 साल के हो गए हैं। 2 अप्रैल 1969 को नई दिल्ली में पैदा हुए अजय 1991 से फिल्मों में एक्टिव हैं और कई शानदार फ़िल्में दर्शकों को दे चुके हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अजय ने 6 धांसू फ़िल्में ठुकरा भी दी थीं, जिनमें कोई शाहरुख़ खान, कोई सलमान खान तो कोई रणवीर सिंह को मिली…

27

डर

1993 में रिलीज हुई इस ब्लॉकबस्टर फिल्म के लिए मेकर्स ने पहले अजय देवगन को अप्रोच किया था। लेकिन वे निगेटिव रोल नहीं करना चाहते थे। उन्होंने ऑफर ठुकराया और शाहरुख़ खान को यह फिल्म मिल गई। यश चोपड़ा निर्देशित इस फिल्म में शाहरुख़ खान के अलावा सनी देओल और जूही चावला की भी अहम् भूमिका थी।

37

करण अर्जुन

डायरेक्टर राकेश रोशन इस फिल्म में अजय देवगन और शाहरुख़ खान को लेना चाहते थे। लेकिन अजय देवगन ने फिल्म छोड़ दी और उनकी जगह सलमान खान ने ली। इस ब्लॉकबस्टर फिल्म में राखी काजोल, ममता कुलकर्णी और अमरीश पुरी की भी अहम् भूमिका थी। फिल्म 1995 में रिलीज हुई थी।

47

कुछ कुछ होता है

शाहरुख़ खान 1998 की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म के लीड हीरो थे। फिल्म में सलमान खान का भी अहम् रोल था। लेकिन सलमान से पहले यह रोल अजय देवगन को ऑफर किया था। हालांकि, उन्होंने इसे रिजेक्ट कर दिया। फिल्म की लीड हीरोइन काजोल थीं और रानी मुखर्जी की भी इसमें अहम् भूमिका थी।

57

सूर्यवंशम

बताया जाता है कि 1999 की इस कल्ट क्लासिक फिल्म के लिए अमिताभ बच्चन से पहले अजय देवगन को अप्रोच किया गया था। लेकिन अजय बूढ़े ठाकुर भानु प्रताप का रोल नहीं करना चाहते थे। इसलिए वे इस फिल्म से दूर हो गए।

67

बाजीराव मस्तानी

डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने अपनी इस ब्लॉकबस्टर फिल्म में पेशवा बाजीराव के रोल के लिए पहले अजय देवगन को अप्रोच किया था। लेकिन कुछ समय तक फिल्म अटकी रही और फिर अजय देवगन इससे बाहर हो गए। बाद में रणवीर सिंह ने उन्हें रिप्लेस किया। 2015 में आई इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा का भी अहम् रोल था।

77

पद्मावत

2018 की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म में महारावल रतन सिंह का रोल अजय देवगन को ऑफर हुआ था। लेकिन वे नहीं मानें तो डायरेक्टर संजय लीला भंसाली इस रोल में शाहिद कपूर को लाए। फिल्म में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की भी अहम् भूमिका थी।

Recommended Stories