
hera pheri 3 amazing story is ready : हेराफेरी 3 की कापी समय से चर्चाएं चल रही हैं। पहले ये चर्चाएं थीं कि इसमें अक्षय कुमार नहीं होंगे...या फिर कैमियो रोल में होंगे। मूवी में कार्तिक आर्यन की भी एंट्री की खबरें थीं। लेकिन हालिय अपडेट के मुताबिक हेराफेरी में एक बार फिर तीनों लीड हीरो यानि अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल लीड एक्टर होंगे। वहीं अहाना शेट्टी के पापा ने इस बारे में अपडेट देते हुए बताया है कि फिल्म के डायरेक्टर इसकी धांसू स्टोरी पर काम कर रहे हैं। इस बार फिल्म की कहानी देखकर दर्शक पिछली दोनों फिल्में भूल जाएंगे।
हेरा फेरी मूवी राजू (अक्षय कुमार), श्याम (सुनील शेट्टी) और बाबूराव (परेश रावल) के इर्द गिर्द घूमती है। तीनों शॉर्ट कट से पैसा कमाना चाहते हैं। इसकी पहली किश्त में किडनेपिंग के जरिए पैसा कमाने की जुगत लगाई। फिर अच्छाई से पैसा मिल गया। सीक्वल फिर हेराफेरी में चिट फंड में पैसा लगाने से बर्बाद हो जाते हैं। फिर हेरा फेरी से पैसा बनाने में जुटते हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।