बॉलीवुड की 7 सबसे कमाऊ हॉरर मूवीज, एक फिल्म ने की बजट से 8 गुना ज्यादा कमाई

Published : May 29, 2025, 03:55 PM IST

Highest Grossing Horror Movies: काजोल की हॉरर फिल्म मां का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर काफी डरावना और रोंगटे खड़े करने वाला है। इसी बीच आपको बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाने वाली हॉरर फिल्मों के बारे में बताते हैं।

PREV
18

काजोल की फिल्म मां एक हॉरर फिल्म है, जिसके प्रोड्यूसर अजय देवगन, ज्योति देशपांडे और जियो स्टूडियो हैं। विशाल फुरिया ने फिल्म का डायरेक्ट किया है। इसमें फिल्म में रोनित रॉय, इंद्रनील सेनगुप्त, खेरिन शर्मा लीड रोल में हैं। फिल्म 27 जून को रिलीज होगी।

28

1. 2024 में आई श्रद्धा कपूर-राजकुमार राव की फिल्म स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस हिला दिया था। 100 करोड़ के बजट वाली फिल्म ने 874.58 करोड़ कमाए थे।

38

2. अजय देवगन, ज्योतिका और आर माधवन की फिल्म शैतान ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर गदर किया। 2024 में आई इस फिल्म ने 211.06 करोड़ कमाए थे। फिल्म का बजट 65 करोड़ था।

48

3. शरवरी वाघ और अभय वर्मा की हॉरर फिल्म मुंज्या ने भी खूब हंगामा किया। 2024 में आई इस फिल्म का बजट 30 करोड़ था और इसने 132.13 करोड़ कमाए।

58

4. कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म भूल भुलैया 2 को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। 70 करोड़ बजट वाली फिल्म ने 266.88 करोड़ कमाए थे। फिल्म 2022 में आई थी।

68

5. 2020 में आई विक्की कौशल की फिल्म भूत पार्ट वन:द हॉन्टेड शिप बेहद डरावनी फिल्म है। 37 करोड़ के बजट वाली फिल्म ने 40 करोड़ कमाए थे।

78

6. सनी लियोनी की फिल्म रागिनी एमएमएस 2 भी हॉरर जोनर की फिल्म है। 2014 में आई फिल्म ने 63.29 करोड़ कमाए थे। मूवी की बजट 19 करोड़ था।

88

7. इमरान हाशमी-कोंकणा सेन शर्मा की फिल्म एक थी डायन 2013 में आई थी। फिल्म ने 45.25 करोड़ कमाए थे। फिल्म का बजट 24 करोड़ था।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories