- Home
- Entertainment
- Bollywood
- Kajol की वो फिल्म, जो विलेन के दम पर चली, 6 हीरो ने इस कारण ठुकराया था लीड रोल
Kajol की वो फिल्म, जो विलेन के दम पर चली, 6 हीरो ने इस कारण ठुकराया था लीड रोल
Kajol Film Dushman Complete 27 Years: काजोल-संजय दत्त की फिल्म दुश्मन की रिलीज को 27 साल पूरे हो गए हैं। 1998 में आई ये फिल्म इसके खूंखार विलेन की वजह से हिट हुई थी। फिल्म की डायरेक्टर तनुजा चंद्रा थी।

डायरेक्टर तनुजा चंद्रा और प्रोड्यूसर महेश भट्ट-पूजा भट्ट की फिल्म दुश्मन बॉक्स ऑफिस हिट रही। ये एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म थी, जिसे देख दर्शकों के रोंगटे खड़े हो गए थे।
फिल्म दुश्मन में संजय दत्त और काजोल के अलावा एक ऐसा खूंखार विलेन था, जिसने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया था। ये रोल आशुतोष राणा ने प्ले किया था। फिल्म में गोकुल पंडित के किरदार में आशुतोष ऐसे ढले कि लोग उन्हें असल जिंदगी में देखकर खौफ खाने लगे थे।
फिल्म दुश्मन में संजय दत्त ने ब्लाइंड शख्स का रोल निभाया है, जिसे काजोल से प्यार हो जाता है। काजोल का डबल रोल है और इसमें से एक की हत्या विलेन बने आशुतोष राणा करते हैं। अपनी बहन के कातिल का पता काजोल लगाती है। इसके बाद कहानी में कई ट्विस्ट देखने को मिलते हैं।
फिल्म दुश्मन के लिए संजय दत्त से पहले ये रोल शाहरुख खान, आमिर खान, बॉबी देओल, अरबाज खान, सलमान खान और अजय देवगन को ऑफर हुआ था। लेकिन कोई भी अंधे शख्स का रोल नहीं करना चाहता था, इसलिए सभी ने ऑफर ठुकरा दिया।
बताया जाता है कि काजोल फिल्म करने के मूड में नहीं थी। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि फिल्म में एक सीन को लेकर वे कम्फर्टेबल नहीं थी। फिर पूजा भट्ट और तनुजा चंद्रा ने इस सीन को लेकर कहा कि वे बॉडी डबल से करवा लेंगे। इसके बाद वे फिल्म के लिए राजी हुई।
फिल्म दुश्मन को मेकर्स ने 4 करोड़ के बजट में बनाया था। फिल्म 10 करोड़ से ज्यादा कमाए थे। कहा जाता है कि ये वो फिल्म है जो विलेन की वजह से हिट हुई। इस फिल्म से पहले आशुतोष राणा की पहचान ज्यादा नहीं थी। उन्होंने कुछ छोटे-मोटे रोल किए। दुश्मन के जरिए उन्हें बड़ा स्पेस मिला तो उन्होंने अपना किरदार पूरी शिद्दत के साथ निभाया।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

