रामायण 5 नवंबर को देशभर में रिलीज हुई। इसके साथ ही इस फिल्म में अलग-अलग किरदार निभाने वाले कलाकारों ने फिल्म की शूटिंग से जुड़े अनुभव साझा किए। फिल्म में सुग्रीव बने एक्टर ने बेहद चौंकानेवाली बातें बताईं।
Ramayana Sugreev Suhail Nayyar: फिल्म 'रामायण' का फर्स्ट पार्ट 5 नवंबर को रिलीज हुआ। इस मूवी में सुग्रीव का रोल निभाने वाले एक्टर सुहेल नय्यर ने फिल्म की शूटिंग से जुड़ा एक्सपीरियंस शेयर किया है। उनके मुताबिक, फिल्म के हर एक किरदार को जीवंत बनाने के लिए इस्तेमाल की जा रही तकनीक ने उन्हें सबसे ज्यादा प्रभावित किया है। बता दें कि सुग्रीव हनुमान के साथ फिल्म के सेकेंड पार्ट में नजर आएंगे।
रामायण में 83 से ज्यादा कैमरों से रिकॉर्ड हो रही हर हरकत
- NDTV को दिए एक इंटरव्यू में रामायण के सुग्रीव यानी सुहेल नय्यर ने फिल्म में काम करने का अनुभव साझा किया।
- उन्होंने बताया कि उनके चेहरे और शरीर की छोटी से छोटी हरकत रिकॉर्ड करने के लिए 83 से ज्यादा कैमरों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
- सुहेल ने इस प्रॉसेस को वीडियो गेम के अंदर होने जैसा अनुभव बताया। फिल्म के भव्य विजुअल्स तैयार करने में यह तकनीक अहम भूमिका निभा रही है।
- खासतौर पर सुग्रीव जैसे किरदार को पर्दे पर वानर के रूप में दिखाने के लिए इसका इस्तेमाल किया जा रहा है। उनके मुताबिक, इतने बड़े सेटअप के बीच काम करना मेरे लिए किसी सपने जैसा है।
सुग्रीव के किरदार के लिए सुहेल ने लीं मूवमेंट क्लासेस
सुहेल ने बताया कि सुग्रीव की भूमिका निभाने के लिए पूरी टीम ने मूवमेंट क्लासेस ली हैं। हालांकि, उन्होंने अपनी शारीरिक तैयारियों के बारे में ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की। उनका कहना है कि यह किरदार उनके पहले किए गए कामों से बिल्कुल अलग है। वह तैयारियों से जुड़ी ज्यादा बातें बताकर दर्शकों का फिल्म देखने का रोमांच कम नहीं करना चाहते।
कैसे मिला सुग्रीव का रोल?
- सुहेल के लिए ‘रामायण’ का हिस्सा बनना गॉड गिफ्ट जैसा है। उन्होंने बताया कि ‘सारे जहां से अच्छा’ में उनके काम को देखने के बाद मुकेश छाबड़ा की कास्टिंग कंपनी MCCC से उन्हें फोन आया था।
- उनसे पूछा गया कि क्या वह सुग्रीव का किरदार निभाने में दिलचस्पी रखते हैं। सुहेल ने इसके लिए तुरंत हामी भर दी।
- बाद में निर्देशक नितेश तिवारी से मुलाकात के दौरान उन्हें इस सिलेक्शन की वजह पता चली।
- तिवारी ने बताया कि ‘सारे जहां से अच्छा’ में सुहेल का अभिनय उन्हें पसंद आया था।
- टीम सुग्रीव के किरदार के लिए ऐसे अभिनेता की तलाश में थी, जो उसमें वैसा ही नाटकीय प्रभाव ला सके।
बचपन में रामलीला से जुड़े रहे सुहेल
सुहेल का ‘रामायण’ से व्यक्तिगत जुड़ाव भी है। वह दिल्ली में पले-बढ़े हैं और बचपन में दशहरे के दौरान होने वाली रामलीला देखा करते थे। उन्होंने बताया कि बचपन में वह रामलीला में नल और नील जैसे छोटे किरदार निभाते थे, जबकि उनके बड़े भाई हनुमान और सुग्रीव की भूमिका करते थे। यही वजह है कि अब फिल्म में सुग्रीव का किरदार निभाना उनके लिए और भी खास है।
‘उड़ता पंजाब’ से रामायण तक सुहेल नय्यर का सफर
सुहेल नय्यर को सबसे पहले फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ से पहचान मिली थी। इसके बाद वह ‘शर्माजी नमकीन’ और ‘सारे जहां से अच्छा’ जैसे प्रोजेक्ट्स में नजर आए। उन्हें आलिया भट्ट और ऋषि कपूर जैसे कलाकारों के साथ काम करने का मौका मिला। वह ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म ‘शर्माजी नमकीन’ का भी हिस्सा थे। उनके करियर में ड्रामा, कॉमेडी और जासूसी थ्रिलर जैसे अलग-अलग तरह के किरदार शामिल रहे हैं।






