SRK की पठान का गदर लेकिन इस मामले में बाहुबली-RRR-KGF 2 से रह गई पीछे, पर पछाड़ डाला आमिर-अक्षय को
एंटरटेनमेंट डेस्क. शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की फिल्म पठान (Pathaan) ने अपने वीकेंड पर वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 550 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। हालांकि, फिल्म बाहुबली, केजीएफ 2 और आरआरआर से पीछे रह गई। इन फिल्मों का कलेक्शन पठान से ज्यादा रहा।
1. बाहुबली 2 2017 में आई डायरेक्टर एसएस राजामौली की फिल्म बाहुबली 2: द कॉन्क्लूजन ने रिलीज के साथ सिनेमाघरों में हंगामा किया था। बता दें कि फिल्म ने अपने पहले वीकेंड पर वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 845 करोड़ रुपए की कमाई की थी। फिल्म में प्रभास, तमन्ना, अनुष्का शेट्टी लीड रोल में थे।
210
2. केजीएफ 2 डायरेक्टर प्रशांत नील की फिल्म केजीएफ 2 का भी जमकर गदर देखने को मिला। 2022 में आई साउथ स्टार यश की फिल्म ने वीकेंड पर वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 717 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। फिल्म में यश के साथ संजय दत्त, रवीना टंडन और श्रीनिधि शेट्टी लीड रोल में थे।
310
3. आरआरआर राम चरण और जूनियर एनटीआर की फिल्म आरआरआर ने जमकर कमाई की। एसएस राजामौली की फिल्म ने पहले वीकेंड पर वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 712 करोड़ रुपए का कारोबार किया था। फिल्म 2022 में आई थी।
Related Articles
410
4. 2.0 2018 में आई रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म 2.0 को एस शंकर ने डारेक्ट किया था। फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 474 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
510
5. सुल्तान 2016 में आई सलमान खान और अनुष्का शेट्टी की फिल्म सुल्तान ने सिनेमाघरों में अच्छा परफॉर्म किया था। अली अब्बास जफर की इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 396 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था।
610
6. दंगल डायरेक्टर नीतेश तिवारी की 2016 में आई फिल्म दंगल ने सिनेमाघरों में खूब धमाल मचाया। आमिर खान, फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा की फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पहले वीकेंड 375 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
710
7. साहो साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म साहो, जो 2019 में रिलीज हुई थी, इसे सुजीत ने डायरेक्ट किया था। फिल्म ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर पहले वीकेंड 368 करोड़ रुपए कमाए थे। फिल्म में प्रभास के साथ श्रद्धा कपूर, मंदिरा बेदी, चंकी पांडे लीड रोल में थे।
810
8. संजू डायरेक्टर राजकुमार हिरानी की फिल्म संजू भी ब्लॉकबस्टर रही है। रणबीर कपूर, सोनम कपूर परेश रावल की यह फिल्म 2018 में रिलीज हुई। कमाई के मामले में पहले वीकेंड वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर इसने 348 करोड़ रुपए का कारोबार किया था।
910
9. धूम 3 विजय कृष्णा अचार्य की फिल्म धूम 3 की भी सिनेमाघरों में खूब धूम देखने को मिली। 2013 में आई फिल्म में आमिर खान, कैटरीना कैफ, अभिषेक बच्चन लीड रोल में थे। फिल्म ने पहले वीकेंड वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर करीब 345 करोड़ रुपए कमाए थे।
1010
10. टाइगर जिंदा है 2017 में आई सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म टाइगर जिंदा को अली अब्बास जफर ने डायरेक्ट किया था। फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फर्स्ट वीकेंड पर 338 करोड़ रुपए कमाए थे।