शाहरुख खान की 8 FLOP फिल्में जो BOX OFFICE पर 5 करोड़ भी नहीं कमा पाई, 1 का हाल जान नहीं होगा यकीन

Published : Jan 30, 2023, 07:01 AM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. शाहरुख खान की पठान जलवा दिखा रही है। फिल्म ने जहां 4 दिन में 200 करोड़ से ज्यादा कमा डाले वहीं, दुनियाभर में इसने 400 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। वैसे, आपको बता दें कि शाहरुख ने हिट ही नही कुछ फ्लॉप फिल्मों में भी काम किया 

PREV
19

आपको बता दें कि अपने करियर में ब्लॉकबस्टर फिल्मों के साथ शाहरुख खान ने कुछ सुपरफ्लॉप फिल्मों में भी काम किया। इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर काफी बुरा हाल रहा। ये ऐसी फिल्में हैं, जो 5 करोड़ का बिजनेस तक नहीं कर पाई।
 

29

1. दिल आशना है (1992) 
शाहरुख खान ने अपने करियर के शुरुआती दिनों में फिल्म दिल आशना है में काम किया था। फिल्म में दिव्या भारती उनके साथ लीड रोल में थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 1 करोड़ रुपए ही कमा पाई।

39

2. किंग अंकल (1993) 
शाहरुख खान ने फिल्म किंग अंकल में काम किया था। जैकी श्रॉफ, अनु अग्रवाल और नगमा के साथ वाली यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप रही। फिल्म सिर्फ 2 करोड़ का कारोबार ही कर पााई।

49

3. कभी हां कभी ना (1994)
सुचित्रा कृष्णमूर्ति और दीपक तिजोरी के साथ वाली शाहरुख खान की इस फिल्म पसंद तो किया गया, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जलवा नहीं दिखा पाई। फिल्म 3.88 करोड़ रुपए ही कमा पाई।

59

4. जमाना दीवाना (1995)
शाहरुख खान और रवीना टंडन की फिल्म जमाना दीवाना बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी। कहा जाता है कि फिल्म को दर्शक तक नसीब नहीं हुए थे। मूवी ने 4.67 करोड़ का बिजनेस किया था।

69

5. गुड्डू (1995) 
मनीषा कोइराला के साथ वाली शाहरुख खान की ये फिल्म भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 2.55 करोड़ रुपए की ही कमाई की। 

79

6. ओह डार्लिंग ये है इंडिया (1995) 
दीपा साही के साथ शाहरुख खान ने फिल्म ओह डार्लिंग ये है इंडिया फिल्म में काम किया था। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर खआस रिस्पॉन्स नहीं मिला था। यह महज 1.78 करोड़ रुपए ही कमा पाआई थी। 

89

7. इंग्लिश बाबू देसी मेम (1996) 
शाहरुख खान की फिल्म इंग्लिश बाबू देसी मेम को सिनेनाघरों में ज्यादा अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला। सोनाली बेंद्रे के साथ वाली यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई। इसने बॉक्स ऑफिस पर 3.78 करोड़ का बिजनेस किया था।

99

8. ये लम्हे हैं जुदाई के (2004) 
शाहरुख खान की रवीना टंडन के साथ जोड़ी कमाल नहीं दिखा पाई। दोनों की साथ वाली सभी फिल्में सुपरफ्लॉप साबित हुई। फिल्म ये लम्हे हैं जुदाई के भी कमाल नहीं दिखा पाई। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 45 लाख रुपए का बिजनेस किया था। 


ये भी पढ़ें..
Pathaan की आंधी में उड़े आमिर-अक्षय-सलमान सहित ये स्टार्स, SRK की मूवी ने इन 8 फिल्मों को ऐसे पछाड़ा

8 PHOTOS: एकता कपूर के बेटे की बर्थडे पार्टी में नैनी संग पहुंचे तैमूर-जेह, खूब रोई शिल्पा की बेटी

BOX OFFICE पर पठान का धमाका, SRK ने इस मामले में FLOP अक्षय-आमिर को चटाई धूल, इनको भी दी मात

शाहरुख खान के साथ काम कर चुकी इन 10 हीरोइनों में से 8 जी रही गुमनाम जिंदगी, 2 अब दुनिया में नहीं

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories