पठान ही नहीं जनवरी में रिलीज हुई इन 6 फिल्मों ने भी की तगड़ी कमाई, दीपिका की 2 फिल्में शामिल

शाहरुख-दीपिका की मूवी पठान ने बॉक्सऑफिस पर धूम मचा दी है। 25 जनवरी को रिलीज हुई यह फिल्म दुनियाभर में 4 दिन में ही 400 करोड़ कमा चुकी है। वैसे, जनवरी में रिलीज हुई कुछ और ऐसी फिल्में हैं, जिन्होंने बॉक्सऑफिस पर तगड़ी कमाई की है। आइए जानते हैं। 

Ganesh Mishra | Published : Jan 29, 2023 3:06 PM IST

17

पठान (Pathaan)
25 जनवरी, 2023 को रिलीज हुई पठान ने चौथे दिन यानी शनिवार को भी वर्ल्डवाइड 100 करोड़ का कलेक्शन किया। इस हिसाब से फिल्म महज 4 दिनों में ही दुनियाभर से 429 करोड़ रुपए कमा चुकी है। 4 दिन में 400 करोड़ का कलेक्शन करने वाली पठान बॉलीवुड की पहली फिल्म बन चुकी है।

27

पद्मावत (Padmaavat)
दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर की फिल्म 'पद्मावत' को भी काफी विरोध का सामना करना पड़ा था। 2018 में 25 जनवरी को रिलीज हुई इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 571 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन किया था।
 

37

उरी (Uri: the surgical strike)
विक्की कौशल की सुपरहिट फिल्मों में शुमार उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक  11 जनवरी, 2019 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने दुनियाभर में 342 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

47

रईस (Raees)
शाहरुख खान की ही फिल्म रईस 2017 में 25 जनवरी को रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्सऑफिस पर 308 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था। फिल्म में शाहरुख के अपोजिट पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान ने काम किया है। 

57

एयरलिफ्ट (Airlift)
अक्षय कुमार और निमरत कौर की फिल्म एयरलिफ्ट 22 जनवरी, 2016 को रिलीज हुई थी। दुनियाभर में इस फिल्म ने अच्छी कमाई करते हुए 221 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन किया था। 

67

काबिल (Kaabil)
ऋतिक रोशन और यामी गौतम की फिल्म काबिल भी रईस के साथ यानी 25 जनवरी, 2017 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 208 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था। 

77

अग्निपथ (Agneepath)
ऋतिक रोशन, संजय दत्त और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म अग्निपथ साल 2012 में 26 जनवरी के दिन रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 190 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की थी।

ये भी देखें : 

पठान ने सिर्फ 4 दिन में कमाए 200 करोड़, जानें इस क्लब में एंट्री के लिए किस फिल्म ने लिया कितना वक्त

Pathaan Records: पठान ने पहले ही दिन बना दिए ये 10 रिकॉर्ड, 4 साल बाद शाहरुख खान ने मचाया तहलका

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos