- Home
- Entertainment
- Bollywood
- Pathaan Records: पठान ने पहले ही दिन बना दिए ये 10 रिकॉर्ड, 4 साल बाद शाहरुख खान ने मचाया तहलका
Pathaan Records: पठान ने पहले ही दिन बना दिए ये 10 रिकॉर्ड, 4 साल बाद शाहरुख खान ने मचाया तहलका
शाहरुख खान की 'पठान' ने रिलीज के पहले दिन ही तहलका मचा दिया है। चौतरफा विरोध के बावजूद फिल्म ने पहले ही दिन 55 करोड़ की कमाई कर नया रिकॉर्ड बना दिया। इसके अलावा भी 'पठान' ने बॉलीवुड में कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। आइए जानते हैं उन्हीं के बारे में।

बता दें कि पठान फिल्म के लिए शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण ने जुजुत्सु से जापानी मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग ली है। साथ ही बर्फ पर बाइक चलाने और चलती ट्रेन के ऊपर चलने जैसी ट्रेनिंग भी ली है।
पठान फिल्म से शाहरुख खान का 32 साल पुराना एक्शन हीरो बनने का ख्वाब भी पूरा हो गया है। फिल्म में शाहरुख खान दमदार एक्शन करते नजर आ रहे हैं।
पठान मूवी को शुक्रवार की जगह बुधवार यानी 25 जनवरी को ही रिलीज कर दिया गया। इससे इस मूवी को लंबा वीकेंड मिलेगा, जिसका फायदा मेकर्स को होगा।
बता दें कि पठान फिल्म की शूटिंग साइबेरिया में जमी हुई बैकाल झील में हुई है। फिल्म में शानदार वीएफएक्स का इस्मेमाल किया गया है, जिससे मूवी के एक्शन काफी धांसू नजर आते हैं।
पठान में शाहरुख खान बड़े-बड़े बालों में कूल लुक में नजर आते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म के लिए शाहरुख खान ने कई महीनों तक अपने बाल नहीं कटवाए थे।
पठान के प्री-प्रोडक्शन में करीब 2 साल लग गए। बता दें कि मूवी में दीपिका पादुकोण भी एक्शन सीन करती नजर आती हैं। कहा तो ये जा रहा है कि फिल्म में दीपिका का एक्शन शाहरुख से कम नहीं है।
दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान पर फिल्माए गाने 'बेशरम रंग' को लेकर काफी बवाल हुआ। यहां तक कि कइ हिंदू संगठनों ने इसमें भगवा रंग का अपमान करने के भी आरोप लगाए।
पठान मूवी में सलमान खान का 10 मिनट से भी ज्यादा लंबा सीन है। इसमें सलमान खान पठान यानी शाहरुख खान की मदद करते और दुश्मनों से लड़ते नजर आते हैं।
पठान फिल्म का बजट 250 करोड़ रुपए है। कहा जा रहा है कि इस मूवी के लिए शाहरुख ने 100 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं। यह स्पेन के मलोर्का आइलैंड पर शूट होने वाली पहली फिल्म भी बन गई है।
फिल्म में शाहरुख-जॉन के बीच जो फाइट सीक्वेंस है, वो WWE से इंस्पायर्ड है। कहा जा रहा है कि शाहरुख खान की किक शॉन माइकल्स के 'स्वीट चिन म्यूजिक' से ली गई है। वहीं, जॉन अब्राहम का पंच रोमन रेंस के 'सुपरमैन पंच' से इंस्पायर है।
ये भी देखें :
PHOTOS: पठान ने पहले दिन कमाए 55 करोड़, जानें फर्स्ट डे कितनी रही शाहरुख की बाकी फिल्मों की कमाई
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।