संजू (Sanju)
रणबीर कपूर की सुपरहिट फिल्म 'संजू' ने बॉक्सऑफिस पर कई रिकॉर्ड बनाए थे। हालांकि, 200 करोड़ क्लब में शामिल होने के लिए फिल्म को 7 दिन का वक्त लगा था। फिल्म ने 7 दिन में 202 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसमें रणबीर कपूर के अलावा, विक्की कौशल, मनीषा कोइराला और सोनम कपूर ने काम किया था।