एंटरटेनमेंट डेस्क.बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड फिल्म का जलवा देखने मिल रहा है। शाहरुख खान की पठान ने सभी को हिलाकर रख दिया है। कहा जा है कि 200 करोड़ क्लब में शामिल फिल्म ने अक्षय कुमार से लेकर सलमान खान तक की मूवीज के लाइमटाइट कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है।
शाहरुख खान के लिए 2023 शुरुआत से ही सुपरहिट होता नजर आ रहा है। किंग खान ने अपनी एक्शन-थ्रिलर फिल्म पठान से सभी को दीवाना बना दिया है। दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम के साथ वाली फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और दुनियाभर में इसे मिल रहे प्यार से सभी को हैरान कर दिया है।
211
25 जनवरी को रिलीज होने के बाद से ही पठान ने कम समय में दोहरा शतक मार दिया है। फिल्म ने सिर्फ 4 दिन में ही 221.75 करोड़ की कमाई कर 200 करोड़ के क्लब में एंट्री मार ली है।
311
शाहरुख खान की फिल्म ने सलमान खान की भारत, प्रेम रतन धन पायो, अक्षय कुमार की हाउसफुल 4, गुड न्यूज, मिशन मंगल, अजय देवगन की गोलमाल अगेन, आमिर खान की 3 इडियट्स और अन्य के लाइफटाइम कलेक्शन से ज्यादा कमाई सिर्फ 4 दिन में कर ली है।
411
आपको बता दें कि 2019 में आई सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म भारत ने 211.07 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर हैं।
511
सलमान खान और सोनम कपूर की फिल्म प्रेम रतन धन पायो ने बॉक्स ऑफिस पर 201 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म के डायरेक्टर सूरज बड़जात्या हैं। फिल्म 2015 में आई थी।
611
2019 में आई अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 4 का लाइफटाइम कलेक्शन 208.50 करोड़ रुपए है। इससे ज्यादा पठान ने 4 दिन में कमा लिए। डायरेक्टर फरहाद की इस फिल्म में बॉबी देओल, रितेश देशमुख, पूजा हेगड़े, कृति सेनन लीड रोल में थे।
711
डायरेक्टर रोहित शेट्टी की अजय देवगन वाली फिल्म गोलमाल अगेन ने 205.70 करोड़ का बिजनेस किया था। 2017 में आई इस फिल्म में तब्बू, अरशद वारसी, परिणीति चोपड़ा लीड रोल में थे।
811
2019 में आई डायरेक्टर राज मेहता की फिल्म गुड न्यूज ने बॉक्स ऑफिस पर 205.14 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म में अक्षय कुमार, करीना कपूर, कियारा अडवाणी और दिलजीत दोसांझ लीड रोल में थे।
911
शाहरुख खान ने 2014 में आई अपनी ही फिल्म हैप्पी न्यू ईयर के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है। फराह खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने 205 करोड़ रुपए का कारोबार किया था।
1011
अक्षय कुमार की फिल्म मिशन मंगल भी पठान से पीछे रह गई। 2019 में आई जगन शक्ति की इस फिल्म का लाइमटाइम कलेक्शन 203 करोड़ रुपए है, जो की पठान की 4 दिन की कमाई से पीछे हैं।
1111
आमिर खान की फिल्म 3 इडियट्स का लाइफटाइम कलेक्शन भी पठान का 4 दिन का कमाई से पीछे रह गया। फिल्म ने 202.95 करोड़ का बिजनेस किया था। करीना कपूर के साथ वाली यह फिल्म 2009 में आई थी 2 और इसके डायरेक्टर राजकुमार हीरानी थे।