
First Holi Song Film. होली की धूम हर तरफ है। आम से लेकर खास तक होली के रंग में रंगा दिख रहा है। बच्चों से लेकर बड़ों तक पर होली का रंग चढ़ा है। वैसे, तो होली और होली के गानों से कई हिंदी फिल्में सजी हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वो कौन सी पहली फिल्म थी, जिसमें पहली बार होली का गाना दिखाया गया था। रंगों के त्योहार पर आपको उस बॉलीवुड फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें पहली बार होली का गाना फिल्माया गया था। आपको बता दें होली के गाने वाली पहली फिल्म 85 साल पहले यानी 1940 में आई थी। आइए, जानते हैं इस फिल्म के बारे में कि इसे किसने बनाया था और इसमें कौन-कौन लीड रोल में थे...
आपको बता दें कि डायरेक्टर मेहबूब खान द्वारा निर्देशित फिल्म औरत ही वो मूवी है, जिसमें पहला होली गाना आज होली खेलेंगे साजन के संग.. दिखाया गया था। इस गाने को अनिल बिस्वास ने गाया था। फिल्म औरत में जमुना तट पर होली खेलेंगे श्याम..गाना भी शामिल है, जिसे अनिल विश्वास ने संगीतबद्ध किया और गाया था। बता दें कि फिल्म औरत 85 साल पहले 1940 में रिलीज हुई थी। इसमें सरदार अख्तर, सुरेंद्र, याकूब, कन्हैयालाल और अरुण कुमार आहूजा ने लीड रोल प्ले किया था।
कम ही लोग जानते हैं डायरेक्टर महबूब खान ने फिल्म औरत के 17 साल बाद इसका रीमेक बनाया और इस फिल्म का नाम था मदर इंडिया। इस फिल्म में औरत फिल्म का होली वाला गाना देखने को मिला था। 1957 में आई फिल्म मदर इंडिया को इंडियन सिनेमा की अब तक सबसे बड़ी हिट माना जाता है। नरगिस, सुनील दत्त, राजेंद्र कुमार और राज कुमार के लीड रोल वाली फिल्म मदर इंडिया न केवल सबसे बड़ी हिट फिल्म बनी बल्कि इसे बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म के लिए ऑस्कर अवॉर्ड में नॉमिनेशन भी मिला था। मदर इंडिया ऑस्कर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट होने वाली पहली इंडियन फिल्म थी। महबूब खान ने इस फिल्म 60 लाख के बजट में तैयार किया था और मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 8 करोड़ की तगड़ी कमाई की थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।