
Raj Kapoor Holi Party At RK Studio: होली ऐसा त्यौहार है, जिसे आम आदमी से सेलेब्रिटीज तक धूमधाम से मनाते आए हैं। बॉलीवुड में इस त्यौहार को सिर्फ फिल्मों में शामिल नहीं किया गया, बल्कि असल जिंदगी का भी अभिन्न हिस्सा बनाया गया। आज भी कई सेलिब्रिटीज हैं, जो होली के मौके पर पार्टी देते हैं और दोस्तों और करीबियों संग रंगोत्सव को धूमधाम से मनाते हैं। लेकिन अगर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे मशहूर होली पार्टियों की बात की जाए तो आज भी दिवंगत राज कपूर की होली पार्टी का नाम सबसे ऊपर आता है।
बताया जाता है कि राज कपूर अपने बेटों रणधीर कपूर, ऋषि कपूर और राजीव कपूर और भाइयों शशि कपूर, शम्मी कपूर और नंदी कपूर के साथ मिलकर आर के स्टूडियो में होली पार्टी होस्ट करते थे, जिसमें ना केवल उनका पूरा खानदान, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री की कई दिग्गज हस्तियां शामिल होती थीं। दिलीप कुमार, प्राण, प्रेमनाथ, अमिताभ बच्चन, सिंगर मुकेश, संगीतकार जोड़ी शंकर-जयकिशन और डायरेक्टर मनमोहन समेत सभी सेलेब्स इस पार्टी के दौरान रंग में सराबोर नज़र आते थे। इस पार्टी में सबको अपना टैलेंट दिखाने का मौका मिलता था। कहा जाता है कि अमिताभ बच्चन ने पहली बार 'रंग बरसे' गाना इसी पार्टी में गाया था, जो बाद में उनकी फिल्म 'सिलसिला' का हिस्सा बना।
रणबीर कपूर ने 2024 में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ़ इंडिया (IFFI) के दौरान आरके स्टूडियो की होली का अनुभव शेयर किया था। उनके मुताबिक़, बचपन में वे उन्होंने लोगों को इस कदर रंग में रंगा देखा है कि वे देखने वे डरावने लगते थे। रणबीर के मुताबिक़, लोग काले और दूसरे रंगों में रंगे होते थे। कई लोगों को रंगों से भरे ट्रक में फेंका जाता था, जो उस माहौल को और भयावह बनाता था। उन्होंने यह भी कहा था कि यह वो सेलिब्रेशन था, जो अमिताभ बच्चन और नर्गिस जैसे स्टार्स के साथ-साथ प्रोडक्शन स्टाफ और क्रू मेंबर्स को भी साथ ले आता था।
बताया जाता है कि जब राज कपूर उम्रदराज हुए और उन्हें अस्थमा अटैक जैसी शारीरिक परेशानियां होने लगीं तो उन्होंने धीरे-धीरे होली का जश्न धूमधाम से मनाना बंद कर दिया। 2 जून 1988 को राज कपूर का निधन हुआ और आर के स्टूडियो का होली सेलिब्रेशन पूरी तरह बंद हो गया।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।