
aamir khan girlfriend gauri spratt meet : आमिर खान ने मुंबई में एक मीट एंड ग्रीट इवेंट में अपनी 18 महीने पुरानी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट को मीडिया के सामने ललाकर सबको चौंका दिया है। आमिर खान ने अपने बर्थडे के ठीक पहले बड़ा धमाका किया। मन एक्टर ने गुरुवार को मुंबई के एक होटल में एक अनऑफीशियल मीट एंड ग्रीट में पत्रकारों से मुलाकात करने के बाद उन्होंने अपनी 'पार्टनर' और गर्लफ्रेंड गौरी से सबको मिलवाया।
आमिर और गौरी ने साथ बैठकर मीडिया से बातचीत की और साथ बिताए अपने सफ़र के बारे में बात की। दोनों की मुलाक़ात 25 साल पहले हुई थी और दोनों के बीच कॉन्टेक्ट टूट गया था, लेकिन कुछ साल पहले वे फिर साथ आ गए। आमिर ने कहा कि वे बीते 18 महीनों से साथ हैं, इस दौरान उन्होंने मज़ाक में कहा, "देखो, तुम लोगों को पता नहीं लगने दिया न मैंने
फरवरी 2025 में आमिर खान के गौरी नाम की महिला के साथ डेटिंग करने की खबरें रेडिट पर पोस्ट की गईं थीं। आमिर ने पहले रीना दत्ता से शादी की थी, जिनसे उनका बेटा जुनैद और बेटी इरा है। इसके बाद उन्होंने किरण राव से शादी की और उनसे उनका बेटा आज़ाद है। कुछ साल पहले दोनों ने अलग होने का फैसला किया था। वे अभी भी अच्छे दोस्त हैं और बीते साल दोनों ने साथ में फिल्म लापता लेडीज बनाई थी। आमिर शुक्रवार को 60 साल के हो रहे हैं। इससे पहले उन्होंने अपनी नई गर्ल फ्रेंड से दुनिया को मिलवा दिया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।