नवाजुद्दीन सिद्दीकी की हाउस हेल्प ने लगाए गंभीर आरोप, दुबई से शेयर किया वीडियो

Published : Feb 19, 2023, 08:28 PM IST
Nawazuddin Siddiqui

सार

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की हाउस हेल्प ने उन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। एक्टर की पत्नी आलिया सिद्दीकी के वकील रिजवान ने हाउस हेल्प सपना रॉबिन मसीह का एक वीडियो शेयर किया।

एंटरटेनमेंट डेस्क : नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ( Nawazuddin Siddiqui ) के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा घटनाक्रम में मांजी - द माउंटनमेन के एक्टर की हाउस हेल्प ( कर्मचारी) ने अब उन पर कई आरोप लगाए हैं। नवाजुद्दीन के अपनी पत्नी आलिया सिद्दीकी के साथ विवाद चल रहा है। दोनों के तल्ख रिश्ते पहले से ही सुर्खियां बटोर रहे थे । इससे पहले 23 जनवरी को नवाज की मां मेहरुनिसा सिद्दीकी ने आएशा एफआईआर दर्ज कराई थी। अब जो नया वीडियो सामने आया है, उसमें नवाज की हाउस हेल्प उन पर उन्हें दुबई में बिना किसी हेल्प छोड़ने का आरोप लगाती नजर आ रही हैं।

नवाजुद्दीन के खिलाफ हाउस हेल्प ने लगाए गंभीर आरोप

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की हाउस हेल्प ने उन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। एक्टर की पत्नी आलिया सिद्दीकी के वकील रिजवान ने हाउस हेल्प सपना रॉबिन मसीह का एक वीडियो शेयर किया। इसमें सपना रोते हुए कहती है कि वह नवाजुद्दीन की वजह से दुबई में फंसी हुई हैं । वहीं वकील रिजवान ने सपना की 'गलत' हायरिंग के बारे में भी जानकारी दी है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कैसे वीजा शुल्क के बहाने उनका पेमेंट नहीं दिया गया।

हाउस हेल्प को छोड़ा असहाय

एक बयान में वकील ने इस बात का भी जिक्र किया कि सरकारी रिकॉर्ड के मुताबिक सपना को एक अननोन कंपनी में सेल्स मैनेजर के तौर पर हायर किया गया था । दरअसल सपना दुबई में पढ़ रहे नवाज़ुद्दीन के नाबालिग बच्चों की देखभाल कर रही थी । वहीं सपना ने कहा कि नवाजुद्दीन ने उन्हें पूरी तरह से असहाय करके दुबई में छोड़ दिया है, उनके रहने खाने के लिए कोई पैसा नहीं छोड़ा।'

 

 

 

आलिया के वकील ने किया चौंकाने वाला दावा

इससे पहले आलिया सिद्दीकी के वकील ने आरोप लगाया था कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनके फैमिली मेंबर ने फरयादिया को 'खाना, बिस्तर, नहाने के लिए बाथरूम' तक इस्तेमाल नहीं करने दिया था। रिजवान सिद्दीकी ने एक बयान में कहा, " नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और उनकी फैमिली मेरी मुवक्किल आलिया सिद्दीकी को घर से निकालने के लिए पूरा जतन किया । इसके बाद आलिया ने अपने वकील के जरिए पुलिस को शिकायत दर्ज की है।

 

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Sunny Deol की 150 मिनट की फिल्म, इंटरवल के बाद एंट्री, जीता नेशनल अवॉर्ड, फिर बने 4 रीमेक
Ikka Teaser: रहमान डकैत से मिले तारा सिंह, 29 साल बाद सनी-अक्षय को साथ देख लोग यूं ले रहे मजे