Housefull 5 Day 1 Record: 2025 की तीसरी सबसे बड़ी ओपनर बनीं अक्षय कुमार की फिल्म, 2 मूवी से रही पीछे

Published : Jun 07, 2025, 07:11 AM ISTUpdated : Jun 07, 2025, 11:56 AM IST

अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल 5' को बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग मिली है। इसने पहले दिन की कमाई के मामले में बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। अब यह भारत में पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 2025 की तीसरी बॉलीवुड फिल्म है। जानिए कलेक्शन, देखिए टॉप 5 की लिस्ट..

PREV
16

हाउसफुल 5 ने पहले दिन कितनी कमाई की?

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक़, हाउसफुल 5 ने पहले दिन लगभग 24.35 करोड़ रुपए की कमाई की है। यह कोविड-19 के बाद अक्षय कुमार की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर बनी है। पहले नंबर पर 'सूर्यवंशी' (2021) है, जिसने 26.29 करोड़ रुपए से ओपनिंग की थी।

26

2025 की बॉलीवुड फिल्मों में हाउसफुल 5 का रिकॉर्ड

अगर सिर्फ 2025 की बॉलीवुड फिल्मों के ओपनिंग कलेक्शन की बात करें तो 'हाउसफुल 5' अजय देवगन स्टारर 'रेड 2' और अक्षय कुमार स्टारर 'स्काई फोर्स' को पछाड़ते हुए साल की अब तक की तीसरी सबसे बड़ी ओपनर बन गई है।

36

5वें नं. पर है 'स्काई फोर्स'

इस लिस्ट में अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया स्टारर 'स्काई फोर्स' पांचवें नं. पर है। अभिषेक अनिल कपूर और संदीप केवलानी निर्देशित इस फिल्म ने पहले दिन 15.30 करोड़ रुपए कमाए थे। 24 जनवरी 2025 को रिलीज हुई इस फिल्म की लाइफटाइम कमाई 131.44 करोड़ रुपए रही थी।

46

'रेड 2' अब चौथे पायदान पर

'हाउसफुल 5' के आने के बाद 2025 की सबसे बड़ी ओपनर फिल्मों की लिस्ट में 'रेड 2' अब चौथे पायदान पर खिसक गई है। राजकुमार गुप्ता के निर्देशन में बनी इस अजय देवगन स्टारर ने पहले दिन 19.71 करोड़ रुपए से ओपनिंग की थी। 1 मई 2025 को रिलीज हुई इस फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 169.54 करोड़ रुपए रहा।

56

दूसरी सबसे बड़ी ओपनर 'सिकंदर'

ए.आर.मुरुगडॉस के निर्देशन वाली 'सिकंदर' अभी तक इस साल बॉलीवुड की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर है। 30 मार्च 2025 को आई इस फिल्म ने पहले दिन 27.50 करोड़ रुपए और लाइफटाइम 103.45 करोड़ रुपए कमाए। फिल्म में सलमान खान का लीड रोल था।

66

2025 की सबसे बड़ी ओपनर

विक्की कौशल स्टारर 'छावा' अभी तक इस साल बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनर है। 14 फरवरी 2025 को यह फिल्म रिलीज हुई थी। लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पहले दिन 33.10 करोड़ रुपए और लाइफटाइम 600.10 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया।

Read more Photos on

Recommended Stories