MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Akshay Kumar की इन 8 मूवी ने पहले दिन की सबसे ज्यादा कमाई, इनमें हाउसफुल 5 भी शामिल

Akshay Kumar की इन 8 मूवी ने पहले दिन की सबसे ज्यादा कमाई, इनमें हाउसफुल 5 भी शामिल

अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हाउसफुल 5' को शानदार ओपनिंग की है। लेकिन क्या यह उनकी टॉप 8 सबसे बड़ी ओपनर फिल्मों में शामिल हो पाई हैं। नज़र डालिए अक्षय की 8 सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्मों के बारे में...

2 Min read
Gagan Gurjar
Published : Jun 06 2025, 07:33 PM IST| Updated : Jun 07 2025, 11:54 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18
Image Credit : Social Media

1. मिशन मंगल (2019)

पहले दिन की कमाई : 29.16 करोड़ रुपए

जगन शक्ति के निर्देशन में बनी 'मिशन मंगल' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। इस फिल्म ने लाइफटाइम 202.98 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

28
Image Credit : Social Media

2.सूर्यवंशी (2021)

पहले दिन की कमाई : 26.29 करोड़ रुपए

यह डायरेक्टर रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की फिल्म है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने लाइफटाइम 196 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

Related Articles

Related image1
Housefull 5: अक्षय कुमार की फिल्म की 5 सरप्राइजिंग बातें, एक एक्टर ने निभाए 3-3 रोल
Related image2
Housefull 5 के 10 नए डायलॉग, हंसा-हंसाकर कर देते हैं लोटपोट!
38
Image Credit : Social Media

3.गोल्ड (2018)

पहले दिन की कमाई : 25.25 करोड़ रुपए

रीमा कागती ने इस फिल्म का निर्देशन किया था। फिल्म की कहानी आजाद भारत के पहले गोल्ड मैडल के बारे में थी। इस एवरेज फिल्म की लाइफटाइम कमाई 104.72 करोड़ रुपए रही थी।

48
Image Credit : Social Media

4. हाउसफुल 5 (2025)

ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो 'हाउसफुल 5' पहले दिन 24.35  करोड़ रुपए कमाए हैं।इसके साथ ही तरुण मनसुखानी के निर्देशन में बनी यह फिल्म अक्षय कुमार की चौथी सबसे बड़ी ओपनर बन गई है।

58
Image Credit : Social Media

5.केसरी (2019)

पहले दिन की कमाई : 21.06 करोड़ रुपए

इस फिल्म की कहानी सारागढ़ी की लड़ाई पर आधारित थी। अनुराग सिंह ने इसे निर्देशित किया था। बॉक्स ऑफिस पर हिट रही इस फिल्म ने 154.41 करोड़ रुपए कमाए थे।

68
Image Credit : Social Media

6.सिंह इज ब्लिंग (2015)

पहले दिन की कमाई : 20.67 करोड़ रुपए

इस फिल्म के डायरेक्टर प्रभु देवा थे, जो 2008 में आई 'सिंह इज किंग' की सीक्वल थी। लाइफटाइम 89.95 करोड़ रुपए कमाकर यह फिल्म एवरेज साबित हुई थी।

78
Image Credit : Social Media

7.2.0 (2018)

पहले दिन की कमाई : 20.25 करोड़ रुपए (सिर्फ हिंदी वर्जन)

एस. शंकर के निर्देशन बनी यह तमिल फिल्म 2010 में आई एंथिरण (रोबोट) की सीक्वल थी, जिसमें अक्षय कुमार के साथ रजनीकांत की भी अहम् भूमिका थी। फिल्म के हिंदी वर्जन ने ने लाइफटाइम 189.55 करोड़ रुपए कमाए थे और यह सुपरहिट रही थी।

88
Image Credit : Social Media

8.गुड न्यूज (2019)

पहले दिन की कमाई : 17.56 करोड़ रुपए

राज मेहता ने इस सोशल कॉमेडी ड्रामा फिल्म का निर्देशन किया था। बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही इस फिल्म ने लाइफटाइम 205.14 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
अक्षय कुमार
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved