Housefull 5 Day 2 Record: 2 दिन में ही 2025 की 8वीं सबसे कमाऊ फिल्म बनी अक्षय कुमार की मूवी

Published : Jun 08, 2025, 11:22 AM ISTUpdated : Jun 08, 2025, 02:48 PM IST

अक्षय कुमार की फिल्म ‘हाउसफुल 5’ की कमाई में पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन 32.98 फीसदी का उछाल आया। फिल्म ने दूसरे दिन 32.38 करोड़ रुपए कमाए। 2 दिन के कलेक्शन के साथ यह 2025 में अब तक बॉलीवुड की 8वीं सबसे कमाऊ फिल्म बन गई है। देखें टॉप 10 की लिस्ट...

PREV
110

10. देवा

लाइफटाइम कलेक्शन : 32.07 करोड़ रुपए

रोशन एंड्रूज के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहिद कपूर का लीड रोल था। फिल्म 31 जनवरी 2025 को रिलीज हुई थी।

210

9. द डिप्लोमेट

लाइफटाइम कलेक्शन : 40.30 करोड़ रुपए

जॉन अब्राहम स्टारर यह फिल्म 14 मार्च 2025 को रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन शिवम नायर ने किया था।

310

8.हाउसफुल 5

2 दिन की कमाई : लगभग 56.73 करोड़ रुपए

अक्षय कुमार स्टारर इस फिल्म ने पहले दिन 24.35 करोड़ रुपए कमाए थे। दूसरे दिन का कलेक्शन 32.38 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। 6 जून 2025 को रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन तरुण मनसुखानी ने किया है।

410

7.भूल चूक माफ़

लाइफटाइम कमाई : 68.53 करोड़ रुपए

करण शर्मा निर्देशित इस फिल्म में राजकुमार राव की मुख्य भूमिका है। फिल्म 23 मई 2025 को रिलीज हुई थी।

510

6.जाट

लाइफटाइम कलेक्शन : 89.30 करोड़ रुपए

साउथ इंडियन डायरेक्टर गोपीचंद मलिनेनी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 10 अप्रैल 2025 को रिलीज हुई थी। फिल्म में सनी देओल लीड रोल में थे।

610

5.केसरी चैप्टर 2

लाइफटाइम कलेक्शन : 93.28 करोड़ रुपए

अक्षय कुमार और आर. माधवन स्टारर इस फिल्म का डायरेक्शन करण सिंह त्यागी ने किया था। फिल्म 18 अप्रैल 2025 को रिलीज हुई थी।

710

4.सिकंदर

लाइफटाइम कलेक्शन : 103.45 करोड़ रुपए

सलमान खान स्टारर यह फिल्म 30 मार्च 2025 को रिलीज हुई थी। फिल्म का डायरेक्शन ए. आर. मुरुगडॉस ने किया था।

810

3.स्काई फोर्स

लाइफटाइम कलेक्शन : 131.44 करोड़ रुपए

अभिषेक अनिल कपूर और संदीप केवलानी निर्देशित इस फिल्म में अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की मुख्य भूमिका है। फिल्म 24 जनवरी 2025 को रिलीज हुई थी।

910

2. रेड 2

लाइफटाइम कलेक्शन : 40.30 करोड़ रुपए

1 मई 2025 को रिलीज हुई इस फिल्म का डायरेक्शन राजकुमार गुप्ता ने किया था और अजय देवगन इसमें बतौर लीड एक्टर दिखाई दिए थे।

1010

1.छावा

लाइफटाइम कलेक्शन : 600.10 करोड़ रुपए

विक्की कौशल का इस फिल्म में लीड रोल था, जबकि लक्षमण उतेकर ने इसे डायरेक्ट किया था। फिल्म 14 फ़रवरी 2025 को रिलीज हुई थी।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories