- Home
- Entertainment
- Bollywood
- Housefull 5 A Vs Housefull 5 B: दोनों में अलग-अलग किलर कौन? असली जॉली का भी हुआ खुलासा
Housefull 5 A Vs Housefull 5 B: दोनों में अलग-अलग किलर कौन? असली जॉली का भी हुआ खुलासा
कॉमेडी फिल्म 'हाउसफुल 5' रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। फिल्म को शानदार ओपनिंग मिली है। यह पहली बॉलीवुड फिल्म है, जिसे दो क्लाइमैक्स के साथ रिलीज किया गया है। हाउसफुल 5 A और हाउसफुल 5B. दोनों में अलग-अलग किलर हैं। लेकिन कौन...

दरअसल, 'हाउसफुल 5' के दोनों वर्जन में एक-एक नहीं, बल्कि दो-दो किलर हैं। इनमें एक कॉमन है, जबकि एक दोनों वर्जन में अलग-अलग है। अब जिन्होंने हाउसफुल 5A देखी, वो हाउसफुल 5B के किलर के बारे में नहीं जानते और जिन्होंने हाउसफुल 5B देखी, वो हाउसफुल 5A के बारे में नहीं जानते। दोनों के बारे में जानने के लिए दोनों वर्जन देखने होंगे।
इस बीच इंटरनेट पर फिल्म का स्पॉयलर वायरल हो रहा है। एक इंटरनेट यूजर ने अपनी पोस्ट में ना केवल हाउसफुल 5 के दोनों वर्जनों के किलर के बारे में खुलासा किया है, बल्कि यह भी बताया है कि इस फिल्म में असली जॉली कौन है।
इंटरनेट यूजर ने अपनी पोस्ट में 'हाउसफुल 5' के दोनों वर्जनों को लेकर लिखा है, "अपनी मेहनत की कमाई बचाएं। 'हाउसफुल 5' का रिजल्ट:- असली बेटा (जॉली) : बोबी देओल। A- किलर अभिषेक (बच्चन)+फरदीन खान। B- किलर अभिषेक (बच्चन) +चित्रांगदा (सिंह)।"
इंटरनेट यूजर की पोस्ट देख लोग तरह-तरह से कमेंट कर रहे हैं। मसलन एक यूजर ने लिखा है, "अभिषेक बच्चन दोनों हाउसफुल5A और हाउसफुल 5B में कॉमन किलर हैं।" एक अन्य यूजर ने लिखा है, "पैसा बचाने के लिए शुक्रिया। मैंने अभी हाउसफुल 5A देखी है और हाउसफुल 5B देखने के बारे में सोच रहा था। अब मैं नहीं देखूंगा।"
'हाउसफुल 5' में फरदीन खान रंजीत की दूसरी बीवी के बेटे देव का रोल निभा रहे हैं, जबकि चित्रांगदा सिंह रंजीत की बोर्ड मेंबर माया सिंह की भूमिका में दिख रही हैं। अभिषेक बच्चन जलभूषण उर्फ़ जॉली नं. 2 की भूमिका में हैं।
'हाउसफुल 5' को बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग मिली है। पहले दिन भारत में इस फिल्म ने नेट 24 करोड़ रुपए और ग्रॉस 28.75 करोड़ रुपए की कमाई की। ओवरसीज में फिल्म का कलेक्शन ग्रॉस 12 करोड़ रुपए रहा है। कुल मिलाकर वर्ल्डवाइड इस फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन 40.75 करोड़ रुपए रहा है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

