Fardeen Khan First 100 Crore: साजिद नाडियाडवाला की फिल्म हाउसफुल 5 बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही हैं। फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। वहीं, ये फिल्म फरदीन खान के करियर की पहली 100 करोड़ी फिल्म बनी हैं।
डायरेक्टर तरुण मनसुखानी की मल्टी स्टारर फिल्म हाउसफुल 5 कमाई में लगातार रिकॉर्ड बना रही है। वहीं, बॉलीवुड के सुपरफ्लॉप स्टार किड फरदीन खान के लिए ये फिल्म लकी रही। बता दें कि उनके करियर की ये पहली 100 करोड़ी फिल्म बन गई है।
27
आपको बता दें कि फरदीन खान बॉलीवुड के सुपर स्टाइलिश और हिट एक्टर फिरोज खान के बेटे हैं। फिरोज ने जहां एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी, वहीं फरदीन पिता की तरह सफलता हासिल नहीं कर पाए।
37
फरदीन खान ने अपने करियर खुद के दम पर एक भी हिट फिल्म नहीं दी। हालांकि, वे कुछ सफल फिल्मों का हिस्सा जरूर रहे हैं। आइए, आपको बताते हैं उनकी टॉप कमाऊ फिल्मों के बारे में।