अक्षय कुमार बॉलीवुड के वो स्टार हैं, जिनकी अब तक किसी मूवी ने पहले दिन 30 करोड़ रुपए का आंकड़ा नहीं छुआ। उम्मीदहै कि 'हाउसफुल 5' यह कमाल कर सकती है। नज़र डालिए अक्षय की अभी तक की 6 सबसे बड़ी ओपनर फिल्मों पर, जिनकी पहले दिन की कमाई 20 करोड़+ रही...
एस. शंकर के निर्देशन में बनी तमिल फिल्म '2.0' के हिंदी डब्ड वर्जन ने पहले दिन 20.25 करोड़ रुपए की कमाई की थी। फिल्म हिंदी मेंलाइफटाइम 189.55 करोड़ रुपए कमाकर सुपरहिट रही थी। फिल्म में अक्षय कुमार विलेन और रजनीकांत हीरो थे। यह फिल्म 2010 में आई तमिल फिल्म 'रोबोट' की सीक्वल थी।
26
5. सिंह इज ब्लिंग (2015)
अक्षय कुमार, एमी जैक्सन और के.के. मेनन जैसे स्टार्स वाली इस फिल्म का निर्देशन प्रभु देवा ने किया था। यह 2008 में रिलीज हुई 'सिंह इज किंग' की अर्ध सीक्वल थी। एवरेज प्रदर्शन करने वाली इस फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन 20.67 करोड़ रुपए और लाइफटाइम कलेक्शन 89.95 करोड़ रुपए रहा था।
36
4. केसरी (2019)
सारागढ़ी की लड़ाई पर आधारित इस फिल्म ने पहले दिन 21.06 करोड़ रुपए कमाए थे। जबकि इसका लाइफटाइम कलेक्शन 154.41 करोड़ रुपए रहा था। अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी।
आज़ाद भारत के पहले ओलिम्पिक मैडल की कहानी दिखाने वाली इस फिल्म का निर्देशन रीमा कागती ने किया था। पहले दिन इस फिल्म की कमाई 25.25 करोड़ रुपए रही थी। जबकि लाइफटाइम इसने 104.72 करोड़ रुपए कमाए थे और एवरेज की कैटेगरी में शामिल हुई थी।
56
2.सूर्यवंशी (2021)
यह डायरेक्टर रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की फिल्म है, जिसमें अक्षय कुमार पुलिस ऑफिसर की भूमिका में थे। फिल्म ने पहले दिन 26.29 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था, जबकि इस सुपरहिट मूवी का लाइफटाइम कलेक्शन 196 करोड़ रुपए रहा था।
66
1.मिशन मंगल (2019)
जगन शक्ति के निर्देशन में बनी यह फिल्म अक्षय कुमार की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर है। भारत के मंगलयान मिशन की कहानी दिखाने वाली इस फिल्म ने पहले दिन 29.16 करोड़ रुपए और लाइफटाइम 202.98 करोड़ रुपए की कमाई की थी।