Housefull 5 के 8 स्टार्स, जिनके असली नाम नहीं जानते होंगे, कुछ तो कर देंगे हैरान

Published : Jun 03, 2025, 05:31 PM IST

प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला की कॉमेडी फिल्म 'हाउसफुल 5' 6 जून को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में 18-19 बड़े स्टार्स ने काम किया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्म में 8 स्टार ऐसे हैं, जिन्होंने मूवीज के लिए अलग नाम चुना। जानिए इन स्टार के असली नाम...

PREV
18

1. अक्षय कुमार

'हाउसफुल 5' में जूलियस यानी जॉली नं. 3 की भूमिका निभा रहे अक्षय कुमार का असली नाम राजीव हरिओम भाटिया है।

28

2.चंकी पांडे

'हाउसफुल' फ्रेंचाइजी में आखिरी पास्ता का रोल कर इसी नाम से मशहूर हो गए चंकी पांडे का असली नाम ज्यादातर लोग नहीं जानते होंगे। उनका रियल नेम सुयश पांडे है।

38

3. नाना पाटेकर

नाना पाटेकर ने 'हाउसफुल 5' से इस फ्रेंचाइजी में कदम रखा है। वे इंटरपोल ऑफिसर का रोल कर रहे हैं। उनका असली नाम विश्वनाथ पाटेकर है, जिसके बारे में कम ही लोग जानते होंगे।

48

4.संजय दत्त

'हाउसफुल 5' में संजय दत्त पुलिस ऑफिसर की भूमिका में हैं। यह उनकी इस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म है। संजय दत्त का असली नाम संजय बलराज दत्त है।

58

5. जैकी श्रॉफ

'हाउसफुल 5' जैकी श्रॉफ की इस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म है। वे पुलिस ऑफिसर की भूमिका में हैं। जैकी शोफ्फ़ का असली नाम जयकिशन काकुभाई श्रॉफ है।

68

6.सोनम बाजवा

'हाउसफुल 5' में जलाबुद्दीन उर्फ़ जॉली नं. 1 की भूमिका में दिख रहे रितेश देशमुख की पत्नी का रोल सोनम बाजवा कर रही हैं। सोनम का असली नाम सोनमप्रीत बाजवा है।

78

7.जॉनी लीवर

'हाउसफुल 5' में जॉनी लीवर की अहम् भूमिका है। वे शिप अटेंडेंट के रोल में हैं। दुनिया भले ही उन्हें जॉनी लीवर के नाम से जानते हैं, लेकिन उनका असली नाम जॉन प्रकाश राव जनुमाला है।

88

8. जैकलीन फर्नाडीज

'हाउसफुल 5' जैकलीन फर्नांडीज जलभूषण उर्फ़ जॉली नं. 2 यानी अभिषेक बच्चन की पत्नी का रोल कर रही हैं। जैकलीन का असली नाम जैकलीन जेनेवीव फर्नांडीज है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories