- Home
- Entertainment
- Bollywood
- Housefull 5: 19 में से 7 स्टार्स की उम्र 60 पार, जानिए कौन सबसे बूढ़ा, कौन सबसे जवान?
Housefull 5: 19 में से 7 स्टार्स की उम्र 60 पार, जानिए कौन सबसे बूढ़ा, कौन सबसे जवान?
Housefull 5 Star Cast Age: डायरेक्टर तरुण मनसुखानी में तकरीबन 19 बड़े स्टार्स काम कर रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनमें सबसे उम्रदराज कौन है और सबसे कम उम्र किसकी है। जानिए फिल्म के सभी स्टार्स की उम्र के बारे में…

अक्षय कुमार 'हाउसफुल 5' में जूलियस यानी जॉली नं. 3 का रोल निभा रहे हैं। उनकी उम्र 57 साल है। अक्षय का जन्म 9 सितम्बर 1967 को हुआ था। जूलियस यानी अक्षय कुमार की पत्नी का रोल कर रहीं नरगिस फखरी 45 साल की हैं। उनकी जन्मतिथि 20 अक्टूबर 1979 है।
'हाउसफुल 5' में जॉली नं. 1 उर्फ़ जलाबुद्दीन क रोल कर रहे रितेश देशमुख 46 साल के हैं। वे 17 दिसंबर 1978 को पैदा हुए थे। उनकी पत्नी का रोल कर रहीं सोनम बाजवा की उम्र 35 साल है। वे 16 अगस्त 1989 को पैदा हुई थीं।
'हाउसफुल 5' में जॉली नं. 2 यानी जलभूषण का रोल कर रहे अभिषेक बच्चन का जन्म 5 फ़रवरी 1976 को हुआ था। वे 49 साल के हो चुके हैं। उनकी पत्नी का रोल जैकलीन फर्नांडीज कर रही हैं। 11 अगस्त 1985 को पैदा हुईं जैकलीन 39 साल की हो चुकी हैं।
संजय दत्त 'हाउसफुल 5' में पुलिस ऑफिसर का रोल कर रहे हैं। उनकी उम्र 65 साल है। वे 28 जुलाई 1959 को पैदा हुए थे। जैकी श्रॉफ की उम्र 68 साल है। 1 फ़रवरी 1957 को पैदा हुए जैकी फिल्म में पुलिस ऑफिसर का रोल निभा रहे हैं।
डिनो मोरिया 'हाउसफुल 5' में शिप गेस्ट के रोल में नज़र आएंगे। 49 साल के डिनो मोरिया का जन्म 9 दिसंबर 1975 को हुआ था। 'हाउसफुल 5' में नाना पाटेकर इंटरपोल ऑफिसर की भूमिका में हैं। 1 जनवरी 1951 को पैदा हुए नाना 74 साल के हो चुके हैं।
82 साल के रंजीत 'हाउसफुल 5' के सबसे उम्रदराज एक्टर हैं। उनका जन्म 12 सितम्बर 1942 को पैदा हुए रंजीत बिजनेसमैन रंजीत डोबरियाल का रोल कर रहे हैं।चित्रांगदा सिंह 'हाउसफुल' फ्रेंचाइजी से पहली बार जुड़ी हैं और वे फिल्म में शिप गेस्ट के रोल में हैं। 48 साल की चित्रांगदा का जन्म 30 अगस्त 1976 को हुआ था।
51 साल के फरदीन खान पहली बार 'हाउसफुल' फ्रेंचाइजी से जुड़े हैं। 8 मार्च 1974 को पैदा हुए फरदीन फिल्म में शिप मैनेजर के रोल में दिखेंगे। पहली बार 'हाउसफुल' फ्रेंचाइजी से जुड़े श्रेयस तलपड़े फिल्म में शिप मैनेजर बने हैं। 27 जनवरी 1976 को पैदा हुए श्रेयस 49 साल के हो चुके हैं।
जॉनी लीवर 'हाउसफुल 5' में शिप अटेंडेंट बटुक पटेल का रोल कर रहे हैं। उनकी उम्र 67 साल है। वे 14 अगस्त 1957 को पैदा हुए थे। चंकी पांडे पिछले 4 सीजन की तरह इस बार भी आखिरी पास्ता का रोल कर रहे हैं। वे 62 साल के हैं। उनका जन्म 26 सितम्बर 1962 को हुआ था।
निकितन धीर की उम्र 45 साल बताई जाती है। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक़, उनका जन्म 17 मार्च 1980 को हुआ था। 'हाउसफुल 5' में वे शिप कैप्टेन बने हैं। सौंदर्या शर्मा 'हाउसफुल 5' में शिप गेस्ट बनी हैं। 30 साल की सौंदर्या फिल्म की सबसे युवा कलाकार हैं। उनका जन्म 20 सितम्बर 1994 को हुआ था।
'हाउसफुल 5' में आकाशदीप सबीर का अहम् रोल है। हालांकि, उनके किरदार का खुलासा नहीं है। उनकी उम्र लगभग 64 साल बताई जाती है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

