2025 में दनादन आ रहीं संजय दत्त की ये 6 मूवी, इनमें 4 सीक्वल

Published : Apr 30, 2025, 04:12 PM IST

ऐसा लगता है कि 2025 संजय दत्त का साल होने वाला है। इस साल बॉक्स ऑफिस पर उनकी एक-दो नहीं, बल्कि 6 फ़िल्में रिलीज होने जा रही हैं। जानिए इन फिल्मों के बारे में...

PREV
17

1. द भूतनी

डायरेक्टर सिद्धांत सचदेव की यह हॉरर कॉमेडी फिल्म 1 मई को रिलीज हो रही है। संजय दत्त के साथ फिल्म में मौनी रॉय और सनी सिंह भी दिखेंगे।

27

2.हाउसफुल 5

यह डायरेक्टर इंद्र कुमार की 'हाउसफुल' फ्रेंचाइजी की पांचवीं फिल्म है, जिसमें संजय दत्त के साथ अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, फरदीन खान, जैकलीन फर्नांडीज, नर्गिस फखरी, डिनो मारिया, जैकी श्रॉफ और सोनम बाजवा भी अहम् रोल में दिखेंगे। फिल्म 6 जून 2025 को रिलीज हो रही है।

37

3. सन ऑफ़ सरदार 2

संजय दत्त इस फिल्म में एक बार फिर अजय देवगन के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। यह 2012 में आई 'सन ऑफ़ सरदार' की सीक्वल है, जिसका निर्देशन विजय कुमार अरोड़ा कर रहे हैं। फिल्म 15 अगस्त 2025 को रिलीज होगी।

47

4.बागी 4

यह टाइगर श्रॉफ स्टारर 'बाग़ी' फ्रेंचाइजी की चौथ फिल्म है, जिसमें संजय दत्त बतौर विलेन नजर आएंगे। फिल्म 5 सितम्बर 2025 को रिलीज होगी।

57

5. वेलकम टू दि जंगल

अक्षय कुमार के साथ 'हाउसफुल 5' में स्क्रीन शेयर करने के बाद एक बार फिर वे उनके साथ कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू दि जंगल' में नज़र आएंगे। यह 'वेलकम' फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है, जिसका निर्देशन अहमद खान कर रहे हैं। फिल्म 2025 में आनी है, लेकिन अभी कन्फर्म रिलीज डेट नहीं आई है।

67

6.शेरां दी कौम पंजाब

5 बॉलीवुड फिल्मों के अलावा संजय दत्त यह पंजाबी फिल्म भी कर रहे हैं, जो 2025 में ही रिलीज हो सकती है। गिप्पी ग्रेवाल निर्देशित इस फिल्म में संजय दत्त का अहम् रोल है। गिप्पी ग्रेवाल और रघवीर बोली भी इसमें दिखेंगे।

77

संजय दत्त की ये दो फ़िल्में भी इस साल आ सकती हैं

माना जा रहा है कि संजय दत्त की कन्नड़ फिल्म 'केडी- डेविल' और हिंदी फिल्म 'बाप' भी इसी साल आ सकती हैं। लेकिन अभी तक इन फिल्मों के बारे में ज्यादा कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories