Housefull 5 Vs Jaat: 3 दिन में अक्षय कुमार ने सनी देओल को पछाड़ा, अब सलमान खान, अजय देवगन की बारी!

Published : Jun 09, 2025, 12:18 PM IST

अक्षय कुमार की फिल्म ने महज 3 दिन में सनी देओल की फिल्म 'जाट' की कुल कमाई को पीछे छोड़ दिया है। अब यह इस साल की 6ठी सबसे कमाऊ फिल्म है। फिल्म का अगला टार्गेट खुद अक्षय कुमार की दो फ़िल्में और सलमान खान और अजय देवगन की एक-एक फिल्मों को पछाड़ना है।

PREV
16

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक़, 6 जून को रिलीज हुई 'हाउसफुल 5' ने तीन दिन 91.83 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन भारत में कर लिया है। फिल्म ने पहले दिन 24.35 करोड़ रुपए, दूसरे दिन 32.38 करोड़ रुपए बटोरने के बाद तीसरे दिन यानी रविवार को 35.10 करोड़ रुपए का कलेक्शन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर किया।

26

91.83 करोड़ की कमाई के साथ ही तरुण मनसुखानी ने निर्देशन में बनी 'हाउसफुल 5' ने सनी देओल स्टारर 'जाट' को पीछे छोड़ दिया है। साउथ इंडियन फिल्म डायरेक्टर गोपीचंद मलिनेनी के निर्देशन में बनी 'जाट' ने लाइफटाइम 89.50 करोड़ रुपए की कमाई की थी। यह फिल्म 10 अप्रैल 2025 को रिलीज हुई थी।

36

'हाउसफुल 5' का अगला टारगेट अक्षय कुमार की 'केसरी चैप्टर 2' और सलमान खान की 'सिकंदर' हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि चौथे दिन की कमाई के साथ 'हाउसफुल 5' दोनों फिल्मों को पीछे छोड़ सकती है। करण सिंह त्यागी के निर्देशन में बनी 'केसरी चैप्टर 2' ने लाइफटाइम 93.28 करोड़ रुपए की कमाई की, जबकि ए. आर. मुरुगडॉस निर्देशित 'सिकंदर' की कमाई 103.45 करोड़ रुपए रही थी। दोनों फ़िल्में इसी साल क्रमशः 18 अप्रैल और 30 मार्च को रिलीज हुई थीं।

46

'हाउसफुल 5' इसी हफ्ते 2025 की तीसरी सबसे कमाऊ बॉलीवुड फिल्म बन सकती है। इसके लिए इसे अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया स्टारर 'स्काई फोर्स' के कलेक्शन को पछाड़ना होगा। अभिषेक अनिल कपूर और संदीप केवलानी निर्देशित 'स्काई फोर्स' ने भारत में लाइफटाइम नेट 131.44 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। यह फिल्म 24 जनवरी 2025 को रिलीज हुई थी।

56

'हाउसफुल 5' ने जिस कदर शुरुआत की है और बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाकर रखा है, उससे ऐसा महसूस होता है कि यह फिल्म इस साल की दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म साबित होगी। फिल्म आने वाले हफ्ते में अजय देवगन स्टारर 'रेड 2' को पीछे छोड़ सकती है। 1 मई को रिलीज हुई 'रेड 2' का निर्देशन राजकुमार गुप्ता ने किया था और इसने लाइफटाइम 174.15 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है।

66

हालांकि, 'हाउसफुल 5' का इस साल की नं. 1 फिल्म का मुकाम हासिल करना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है। क्योंकि पहले नंबर पर मौजूद 'छावा' ने लाइफटाइम 600.10 करोड़ रुपए कमाए थे। 14 फरवरी को रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन लक्षमण उतेकर ने किया था।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories