- Home
- Entertainment
- Bollywood
- Housefull 5 Day 3 Record: कोविड-19 के बाद अक्षय कुमार की लगातार तीसरी 100 करोड़ी फिल्म बनी हाउसफुल 5
Housefull 5 Day 3 Record: कोविड-19 के बाद अक्षय कुमार की लगातार तीसरी 100 करोड़ी फिल्म बनी हाउसफुल 5
अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म 'हाउसफुल 5' वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। कोविड-19 के बाद यह पहला मौक़ा है, जब अक्षय की तीन फिल्मों ने लगातार ऐसा प्रदर्शन किया है। ये हैं 100 करोड़ क्लब में शामिल हुईं अक्षय की ताजा 3 फ़िल्में…

तीसरे नंबर पर मौजूद 'हाउसफुल 5' ने तीन दिन में वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर तकरीबन 120 करोड़ रुपए की ग्रॉस कमाई कर ली है। हालांकि, अभी ओवरसीज के तीसरे दिन के कलेक्शन को लेकर अपडेट नहीं आई है।
बात घरेलू बॉक्स ऑफिस की करें तो तरुण मनसुखानी के निर्देशन में बनी 'हाउसफुल 5' ने भारत में नेट लगभग-लगभग 90 करोड़ रुपए का आंकड़ा छू लिया है। माना जा रहा है कि इस फिल्म ने तीसरे दिन इंडिया में 32-35 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया है।
कोविड-19 के बाद वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ क्लब में लगातार शामिल होने वाली अक्षय कुमार की दूसरी फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' है। अक्षय कुमार और आर. माधवन स्टारर इस फिल्म ने दुनियाभर में ग्रॉस 144.35 करोड़ रुपए की कमाई की।
'केसरी चैप्टर 2' 18 अप्रैल 2025 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन करण सिंह त्यागी ने किया था। जलियांवाला बाग़ नरसंहार का सच दुनिया के सामने लाने वाले सी. शंकरण नायर की जिंदगी पर बेस्ड इस फिल्म ने भारत में 93.28 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया था।
COVID-19 के बाद अक्षय कुमार की लगातार 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली फिल्मों में न. 1 पर 'स्काई फोर्स' है। अक्षय के साथ इस फिल्म में वीर पहाड़िया की भी अहम् भूमिका थी। फिल्म ने दुनियाभर में ग्रॉस 168.88 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।
अभिषेक अनिल कपूर और संदीप केवलानी के निर्देशन में बनी 'स्काई फोर्स' 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान भारतीय वायुसेना द्वारा पाकिस्तान के सरगोधा एयरबेस पर की गई एयरस्ट्राइक पर बेस्ड थी, जिसे IAF की पहली एयरस्ट्राइक बताया जाता है। इस फिल्म ने भारत में 131.44 करोड़ रुपए की नेट कमाई की थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

