मुंबई के हैवी ट्रैफिक से बचना है तो हेमा मालिनी से लें टिप्स, चुटकियों में सॉल्व हो जाएगी प्रॉब्लम

Published : Apr 12, 2023, 08:13 AM ISTUpdated : Apr 12, 2023, 08:27 AM IST
hema malini metro diaries

सार

ये तो सभी जानते हैं कि मुंबई के हैवी ट्रैफिक की वजह से लोगों को एक से दूसरी जगह जाने में घंटों लग जाते हैं। लेकिन ने इस प्रॉब्लम का सोल्यूशन हेमा मालिनी ने निकाल लिया है और अब आप भी उनकी फंडा अपनाकर ट्रैफिक जाम में फंसने से बच सकते हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. मुंबई के ट्रैफिक के बारे में सभी जानते हैं। जो एक बार इसमें फंस गया, उसे अपनी जगह तक पहुंचने में घंटों लग जाते हैं। लेकिन आपको बता दें कि हेमा मालिनी (Hema Malini) ने इसका तोड़ निकाल लिया है और आप भी उनकी ट्रिक्स आजमाकर हैवी ट्रैफिक में फंसने से बच सकते हैं। दरअसल, मंगलवार को हेमा मालिनी ने ट्रैफिक से बचने के लिए अपनी लग्जरी कार को छोड़ मुंबई मेट्रो में सफर किया। उन्होंने अपना अनुभव भी ट्विटर पर शेयर किया। ट्विटर पर अपनी मेट्रो डायरी की फोटोज शेयर कर हेमा मालिनी ने बताया कि उन्हें कार से मुंबई के उपनगर दहिसर पहुंचने में दो घंटे लगते हैं। इसलिए, उन्होंने कार से जाने केबजाय मेट्रो लेने का फैसला किया और वह वक्त पर जगह पर पहुंच गई।

 

 

हेमा मालिनी ने शेयर किया अनुभव

हेमा मालिनी ने ट्विटर पर अपनी कुछ फोटोज शेयर कर मेट्रो में सफर करने का अनुभव बताया। उन्होंने लिखा- मुझे आप सभी के साथ अपना अनूठा, अद्भुत अनुभव शेयर करना चाहिए। कार से दहिसर पहुंचने के लिए 2 घंटे का सफर तय करना पड़ता है, ये बहुत थका देने वाला होता है, पर बीती शाम मैंने मेट्रो से जाने का फैसला किया और हे भगवान! यह कितना आनंददायक था। सच है सफर के दौरान हम कठिन समय से गुजरते, लेकिन यह वाकई लायक। उन्होंने अपने एक अन्य ट्वीट में लिखा- मेट्रो के अपने अनुभव के बाद मैंने डीएन नगर से जुहू तक ऑटो से जाने का फैसला किया और वह भी पूरा हो गया। जब मैं घर पर ऑटो से उतरी तो मेरे सुरक्षाकर्मियों को अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हुआ। यह भी मेरे लिए एक अद्भुत, सुखद अनुभव रहा। जनता के साथ मेट्रो में।

फिल्मों से दूर हैं हेमा मालिनी

एक्ट्रेस से सांसद बनी हेमा मालिनी अब फिल्मों और एक्टिंग से दूर हैं। उन्हें आखिरी बार 2020 में आई फिल्म शिमला मिर्च में देखा गया था। वैसे, आपको बता दें कि हेमा मालिनी गुजरने जमाने की सुपरस्टार है, जिन्होंने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी है। उन्होंने ड्रीम गर्ल, शोले, सीता और गीता, राजा जानी, द बर्निंग ट्रेन, जुगनू, दिल का हीरा, चरस, प्रतिज्ञा, नास्तिक, सत्ते पे सत्ता, दो और दो पांच, त्रिशूल जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया है। वे एक शानदार क्लासिकल डांसर भी है।

 

ये भी पढ़ें...

SRK की पठान को टक्कर देने सलमान खान का माइंड गेम, ऐसे जमा रहे फिल्डिंग

SEXY मोनालिसा ने दिखाया हुस्न का जलवा, PHOTOS देखते ही आहें भरने लगे सभी, एक बोला- आग लगा दी

'मेरा नंगा नाच किसी दिन मुझे पिटवाएगा', आखिर ऐसा क्यों बोली उर्फी जावेद, कहीं इनसे डर तो नहीं गई

तो क्या इनकी गलतफहमी दूर करने सलमान खान ने सरेआम खोले शर्ट के बटन, दिखाए अपने सिक्स पैक एब्स

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Ikka Teaser: रहमान डकैत से मिले तारा सिंह, 29 साल बाद सनी-अक्षय को साथ देख लोग यूं ले रहे मजे
Border 2 Collection Day 12: सनी देओल की दहाड़ का निकला दम, कमाई उड़ाएगी होश