ऋतिक रोशन की 10 सबसे कमाऊ फिल्में, लेकिन एक भी नहीं बन पाई 500 करोड़ी

Published : Jul 28, 2025, 01:30 PM IST

Hrithik Roshan Highest Grosser: ऋतिक रोशन अपकमिंग फिल्म वॉर 2 को लेकर सुर्खियों में हैं। मूवी 14 अगस्त को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इसी बीच आपको उनकी अब तक की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों के बारे में बता रहे हैं। 

PREV
110
फिल्म विक्रम वेधा

2022 में आई ऋतिक रोशन की फ्लॉप फिल्म विक्रम वेधा उनकी सबसे कमाऊ फिल्मों की लिस्ट में शामिल है। 150 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 136 करोड़ का कलेक्शन किया था।

210
फिल्म धूम 2

ऋतिक रोशन की फिल्म धूम 2 सुपरहिट रही थी। 2006 में आई इस फिल्म को 35 करोड़ के बजट में तैयार किया था। मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ का बिजनेस किया था।

310
फिल्म जिंदगी ना मिलेगी दोबारा

2011 में आई ऋतिक रोशन की फिल्म जिंदगी ना मिलेगी दोबारा का बजट 55 करोड़ था। मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 155 करोड़ का कारोबार किया था। फिल्म हिट रही थी।

410
फिल्म अग्निपथ

ऋतिक रोशन की फिल्म अग्निपथ भी हिट रही थी। 2012 में आई इस फिल्म का बजट 75 करोड़ था। मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म करते हुए 194 करोड़ का बिजनेस किया था।

510
फिल्म सुपर 30

2019 में आई सुपर 30 ऋतिक रोशन की सबसे कमाऊ फिल्मों में से एक है। 100 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 209 करोड़ का शानदार बिजनेस किया था।

610
फिल्म काबिल

ऋतिक रोशन की फिल्म काबिल भी हिट रही थी। 2017 में आई इस फिल्म का बजट 75 करोड़ था और इसने 210 करोड़ का कारोबार किया था।

710
फिल्म बैंग बैंग

2014 में आई ऋतिक रोशन की फिल्म बैंग बैंग का बजट 160 करोड़ था। फिल्म हिट रही और इसने 340 करोड़ का कलेक्शन किया था।

810
फिल्म फाइटर

ऋतिक रोशन की 2024 में आई फिल्म फाइटर ठीकठाक रही थी। 225 करोड़ के बजट वली इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 355 करोड़ की कमाई की थी।

910
फिल्म कृष 3

2013 में आई ऋतिक रोशन की फिल्म कृष 3 ब्लॉकबस्टर रही थी। 95 करोड़ के बजट वाली इस मूवी ने 383 करोड़ का तगड़ा कारोबार किया था।

1010
फिल्म वॉर

2019 में आई ऋतिक रोशन की वॉर उनके करियर की सबसे कमाऊ फिल्म है। 200 करोड़ के बजट में तैयार हुई इस फिल्म ने 457 करोड़ का बिजनेस किया था। आपको बता दें कि ऋतिक की अभी तक कोई भी फिल्म 500 करोड़ कमा पाई है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories