Hrithik Roshan की पहले दिन सबसे ज्यादा कमाने वाली 6 फिल्में, क्या वॉर का रिकॉर्ड तोड़ेगी वॉर 2?

Published : Aug 10, 2025, 03:10 PM IST

Hrithik Roshan Films Day 1 Collection: ऋतिक रोशन अपनी फिल्म वॉर 2 की वजह से चर्चा में हैं। फिल्म पहले दिन कितनी कमाई करेगी, ये तो आंकड़े आने के बाद पता चला चलेगा। इसी बीच आपको उनकी करीब 6 फिल्मों के पहले दिन के कलेक्शन के बारे में बताने जा रहे हैं। 

PREV
16
ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30

2019 में आई ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 ने ओपनिंग डे पर 11.83 करोड़ का कलेक्शन किया था। डायरेक्टर विकास बहल की इस फिल्म में उनके साथ नंदीश संधू, वीरेंद्र सक्सेना, मृणाल ठाकुर, पंकज त्रिपाठी, आदित्य श्रीवास्तव और अमित साध भी थे। 60 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 208.93 करोड़ कमाए थे।

26
ऋतिक रोशन की फिल्म अग्निपथ

ऋतिक रोशन की फिल्म अग्निपथ 2012 में आई थी। इस मूवी ने पहले दिन 23 करोड़ से अपना खाता खोला था। डायरेक्टर करण मल्होत्रा की इस फिल्म में संजय दत्त, ऋषि कपूर, प्रियंका चोपड़ा, ओम पुरी और जरीना वहाब लीड रोल में थे। 58 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 193 करोड़ का बिजनेस किया था।

36
ऋथिक रोशन की फिल्म फाइटर

2024 में आई ऋतिक रोशन की फिल्म फाइटर ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 24.60 करोड़ का कारोबार किया था। डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की इस मूवी में ऋतिक के साथ दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर और अक्षय ओबेरॉय भी थे। मूवी का बजट 250 करोड़ था और इसने 344.46 करोड़ कमाए थे।

46
ऋतिक रोशन की फिल्म कृष 3

डायरेक्टर राकेश रोशन की फिल्म कृष 3 में ऋतिक रोशन, प्रियंका चोपड़ा, कंगना रनोट और विवेक ओबेरॉय लीड रोल में थे। 2013 में आई इस मूवी ने पहले दिन 25.50 करोड़ का कलेक्शन किया था। 100 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 393.37 करोड़ की कमाई की थी।

56
ऋतिक रोशन की फिल्म बैंग बैंग

2014 में आई डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की फिल्म बैंग बैंग में ऋतिक रोशन के साथ कैटरीना कैफ, जावेद जाफरी, डैनी डेन्जोंगपा, कंवलजीत सिंह, दीप्ति नवल, विक्रम गोखले और पवन मल्होत्रा लीड रोल में थे। मूवी ने पहले दिन 27.54 करोड़ का कलेक्शन किया था। 140 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 332.43 करोड़ का बिजनेस किया था।

66
ऋतिक रोशन की फिल्म वॉर

ओपनिंग डे पर अभी तक सबसे ज्यादा कमाने वाली ऋतिक रोशन की फिल्म वॉर है, जो 2019 में रिलीज हुई थी। मूवी ने पहले दिन 53.35 करोड़ के साथ खाता खोला था। डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की इस फिल्म में ऋतिक के साथ टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर लीड रोल में थे। 170 करोड़ के बजट वाली फिल्म ने 475.62 करोड़ कमाए थे।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories