Bollywood Celebs Favourite Food: ऋतिक रोशन अपकमिंग फिल्म वॉर 2 को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच आपको ऋतिक सहित अन्य बॉलीवुड सेलेब्स के फेवरेट फूड के बारे में बता रहे हैं। आइए, जानते हैं कौन क्या खाना पसंद करता हैं।
प्रियंका चोपड़ा भले ही अमेरिका में रहती हैं, लेकिन उनका देसी अंदाज अभी भी नहीं बदला है। ग्रेजिया यूके को दिए इंटरव्यू में प्रियंका ने बताया था कि वो पिज्जा या फिर सैंडविच के साथ अचार खाना पसंद करती हैं।
28
करीना कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि पूरे कपूर खानदान चाइनीज खाना बहुत पसंद है। जब भी फैमिली डिनर पर जाती है तो चाइनीज फूड ही ऑर्डर करती हैं।
38
शाहरुख खान को मिठाई खाने का खूब शौक है। जब भी मौका मिलता है वे अपनी पसंदीदा मिठाई की दुकान से मिठाइयां मंगवाकर खाते हैं।
ऋतिक रोशन को वैसे तो बर्गर पसंद है, वे चीट मील में इसे ही खाना पसंद करते हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वे फिल्म देखते-देखते 8 समोसा खा जाते हैं।
58
कर्ली टेल्स को दिए इंटरव्यू में दीपिका पादुकोण ने बताया था कि उन्हें इडली और मसाला डोसा खाना बहुत पसंद है।
68
सलमान खान को मसालेदार खाना बहुत पसंद है। इसके अलावा वे अपनी मां के हाथ की बनी चिकन बिरयानी बहुत शौक से खाते हैं।
78
रणवीर सिंह चावल और अरबी टिक्का के साथ सिंधी करी खाना बहुत पसंद करते हैं। उन्हें अपनी नानी के हाथ के बने बेसन के लड्डू भी पसंद है।
88
आलिया भट्ट को सिम्पल खाना पसंद हैं। वे दाल-चावल के साथ भिंडी की सब्जी खाना पसंद करती हैं। इसके अलावा वे अपना फेवरेट मिल्क शके पीना नहीं भूलती।