
एक्ट्रेस हुमा कुरैशी कथित तौर पर एक्टिंग कोच रचित सिंह के साथ रिलेशनशिप में हैं। हालांकि, दोनों ने कभी अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की, लेकिन अफवाहें हैं कि अब उनकी सगाई हो गई है। इस खबर का खुलासा उनके एक करीबी सूत्र ने किया है। हुमा और रचित एक साल से ज्यादा समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
हुमा और रचित की सगाई की चर्चाएं तब शुरू हुईं, जब उनकी कॉमन फ्रेंड, सिंगर अकासा सिंह ने दोनों के साथ एक कैंडिड फोटो शेयर की। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'हुमा, तुम्हारे इस स्वर्ग जैसे छोटे से टुकड़े को इतना सुंदर नाम देने के लिए बधाई। कल रात वाकई बहुत खास रही।' अकासा की इस पोस्ट को देखने के बाद लोग कयास लगाने लगे कि दोनों की सगाई हो गई है। वहीं रचित ने कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर रचित को बर्थडे विश करते हुए एक फोटो शेयर की थी, जिसमें हुमा उनके बगल में पोज देती नजर आ रही थीं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'दो कांटों के बीच एक गुलाब। सेलिब्रेशन और बर्थडे के प्यार के लिए शुक्रिया।'
ये भी पढ़ें..
Two Much With Kajol & Twinkle: काजोल के शो में क्यों नहीं आए SRK? ट्विंकल खन्ना ने कही ये बात
कैटरीना कैफ-विक्की कौशल की लव स्टोरी, जानिए पहली मुलाक़ात से शादी तक सबकुछ
आपको बता दें रचित इंडस्ट्री के जाने माने नाम हैं। उन्होंने आलिया भट्ट, रणवीर सिंह और विक्की कौशल जैसे सितारों को एक्टिंग सिखाई है। वहीं उन्होंने 'कर्मा कॉलिंग' सीरीज से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। हुमा के साथ उनकी नजदीकियां पिछले कुछ समय से चर्चा का विषय बनी हुई हैं। दोनों को मार्च 2024 में शाहरुख और गौरी खान द्वारा एड शीरन के लिए आयोजित पार्टी में भी साथ देखा गया था, जहां वे एक-दूसरे के साथ काफी खुश लग रहे थे। रचित से पहले, हुमा निर्देशक मुदस्सर अजीज के साथ लंबे समय तक रिलेशनशिप में थीं। हालांकि, यह रिश्ता साल 2022 में खत्म हो गया।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।