
iifa awards 2025 : जयपुर में रविवार 9 मार्च को आयोजित आईफा अवॉर्ड्स का 25वें अवार्डस का ऐलान किया गया। इससे पहले कार्तिक आर्य़न करीना कपूर, करन जौहर जैसे स्टार ने अपनी परफॉरमेंस से समां बांध दिया।
लापता लेडीज फिल्म ने कई अवार्ड पर किया कब्जा
वह बॉलीवुड के नए धमाकेदार एक्शन हीरो हैं। नेक्सा आइफा अवॉर्ड्स 2025 में लक्ष्य लालवानी को उनकी फिल्म 'किल' के लिए बेस्ट डेब्यू (पुरुष) का अवॉर्ड मिला। एक्शन राफ़े महमूद ISC ने NEXA IIFA अवार्ड्स 2025 में किल के लिए सिनेमैटोग्राफी के लिए पुरस्कार जीता है।
वहीं लापता लेडीज़ प्रतिभा रांटा ने NEXA IIFA अवार्ड्स 2025 में सर्वश्रेष्ठ डेब्यू (महिला) का पुरस्कार जीता है। वहीं लापता लेडीज के म्यूजिक डायरेक्टर राम संपत को NEXA IIFA अवार्ड्स 2025 में संगीत निर्देशन के लिए पुरस्कार मिला है। सजनी गाने क बोल लिखने के लिए प्रशांत पांडे को NEXA IIFA अवार्ड्स 2025 में बेस्ट गीतकार का अवार्ड दिया गया है। लापता लेडीज़ के लिए ही बेस्ट एडीटिंग का पुरस्कार जबीन मर्चेंट को दिया गया है।
जुबिन नौटियाल और श्रेया घोषाल को मिले अवॉर्ड
'दुआ' गाने के लिए जुबिन नौटियाल को बेस्ट प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड मिला है।
वहीं श्रेया घोषाल को 'मेरे ढोलना' के लिए अवॉर्ड दिया गयाहै। ये फीमेल सिंगर का 10वां आईफा अवॉर्ड है।
आइफा 2025 के मंच पर शाहरुख खान ने बेहद धमाकेदार अंदाज में एंट्री की । ऑल ब्लैक लुक में सुपरस्टार बेहद हैंडसम लग रहे थे।
बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का पुरस्कारj कुणाल खेमू ने जाती है। उन्हें 'मडगांव एक्सप्रेस' के लिए ये सम्मान मिला है। अवार्डस नाइट में माधुरी दीक्षित कार्तिक आर्यन. करन जौहर जैसे सेलेब्रिटी अपने डांस परफॉरमेंस दर्शकों की तालियां बटोरी।
े
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।