इमरान खान ने सालों बाद बताई फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने की वजह, कही यह बड़ी बात

Published : Apr 20, 2024, 11:07 AM IST
Imran Khan

सार

इमरान खान ने सालों बाद फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने की वजह बताई है। इसके साथ ही उन्होंने बड़ी बात भी कही।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्टर इमरान खान लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री से दूर हैं। उन्हें आखिरी बार कंगना रनौत के साथ साल 2015 में आई फिल्म 'कट्टी बट्टी' में देखा गया था। यह फिल्म सबसे बड़ी फ्लॉप साबित हुई थी। अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने खुलासा करते हुए फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने की वजह बताई।

इमरान ने क्यों छोड़ी थी इंडस्ट्री

इमरान से जब पूछा गया कि क्या 'कट्टी बट्टी' के फ्लॉप होने की वजह से उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ी थी? इस पर इमरान ने कहा, 'उस समय मैंने कुछ सोचा नहीं था कि मैं आज से इंडस्ट्री छोड़ रहा हूं। ये एक हफ्ते से एक महीने में बदला और एक महीने से एक साल बन गया। फिर मैंने कहा, 'ठीक है, मैं इंडस्ट्री क्विट कर दूंगा क्योंकि मेरा दिल इसमें नहीं लग रहा है।'

इमरान ने कही यह बात

इमरान ने आगे कहा, 'फिल्म इंडस्ट्री में, प्रमोशन, पीआर और मैनेजमेंट सहित एक्टर्स के आसपास एक एनटायर इकोसिस्टम है। इस माहौल में हर कोई केवल पैसे कमाने पर ही ध्यान दे रहा है। हर किसी का इसी बात पर फोकस होता है कि फिल्मों, एंडोर्समेंट, अपीयरेंस और यहां तक ​​​​कि रिबन कटिंग जैसे छोटे सेरेमनी से कौन कितना कमाता है। इस माहौल का हिस्सा होने के बावजूद, मुझे एहसास हुआ कि फिल्मों से ज्यादा मेरा प्यार पैसे से प्रेरित नहीं था।' आपको बता दें इमरान खान आखिरी बार 2015 में बड़े पर्दे पर नजर आए थे।

और पढ़ें..

Arushi Sharma ने इस कास्टिंग डायरेक्टर से की शादी, पीच लहंगा में बेहद खूबसूरत दिखीं Love Aaj Kal एक्ट्रेस

Lawrence Bishnoi को रिसीव करने सलमान खान के घर पहुंचा कैब ड्राइवर ! गाज़ियाबाद से संदिग्ध आरोपी गिरफ्तार

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Sunny Deol की 150 मिनट की फिल्म, इंटरवल के बाद एंट्री, जीता नेशनल अवॉर्ड, फिर बने 4 रीमेक
Ikka Teaser: रहमान डकैत से मिले तारा सिंह, 29 साल बाद सनी-अक्षय को साथ देख लोग यूं ले रहे मजे