
एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) अक्सर अपने फैंस के साथ आस्क एसआरके सेशन करते हैं और इस दौरान उनके मजेदार सवालों के जवाब देते रहते हैं। अब शाहरुख ने हाल ही में एक आस्क एसआरके सेशन रखा, जिसमें उन्होंने अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के पति और क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) को अपना दामाद बताया। अब शाहरुख का यह जवाब सुन फैंस बेहद खुश हो गए हैं।
विराट कोहली के बारे में क्या कह गए शाहरुख खान?
दरअसल एक्स (ट्विटर) पर एक यूजर ने शाहरुख खान से कहा कि विराट कोहली के बारे में कुछ कहें, तो इसके जवाब में शाहरुख खान ने कहा, 'मैं विराट कोहली से प्यार करता हूं, वो मेरे जैसा है और मैं हमेशा उसकी भलाई के लिए प्रार्थना करता हूं…भाई, दामाद जैसा है हमारा।' अब शाहरुख खान का यह जवाब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं शाहरुख की यह बात सुनकर फैंस भी काफी खुश हो गए हैं।
शाहरुख खान ने विराट को क्यों बताया अपना दामाद
शाहरुख ने विराट को अपना दामाद इसलिए कहा क्योंकि उन्होंने अनुष्का शर्मा से शादी की है। वहीं अनुष्का ने 2008 में अपने करियर की शुरुआत शाहरुख खान के साथ रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से की थी। इस फिल्म में लोगों को दोनों की जोड़ी खूब पसंद आई थी। इसके बाद उन्होंने फिल्म 'जब तक है जान', 'जब हैरी मेट सेजल', 'ज़ीरो' जैसी कई फिल्मों में एक साथ काम किया है।
शाहरुख खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'डंकी' में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ तापसी पन्नू नजर आएंगी। शाहरुख खान को आखिरी बार एटली कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म 'जवान' में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ नयनतारा और विजय सेतुपति भी थे।
और पढ़ें..
अब BOX OFFICE पर रेंग रही शाहरुख खान की Jawan, 21वें दिन कर पाई बस इतनी कमाई
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।