बोनी कपूर मां के निधन के बाद बेहद ग़मज़दा नज़र आए। उन्हें देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे अपनी मां से कितना प्यार करते थे।
आमिर खान अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ बोनी कपूर के घर पहुंचे और उनकी मां के निधन से हुई क्षति के लिए उनका ढांढस बंधाया।
गौरी स्प्रैट ने बोनी कपूर के गले मिलकर उन्हें सांत्वना दी तो वही आमिर खान भी दुख की इस घड़ी में कपूर फैमिली के साथ खड़े नज़र आए।
करीना कपूर और उनकी बड़ी बहन ने बोनी कपूर के घर पहुंचकर उन्हें और बाक़ी कपूर फैमिली को सांत्वना दी।
बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर और बेटी अंशुला कपूर के चेहरे पर दादी को खोने का गम साफ़ नज़र आया।
अनिल कपूर अपनी मां के बेहद करीब थे। आज जब वे इस दुनिया में नहीं हैं तो वे एकदम टूट से गए हैं।
Gagan Gurjar