Video: बॉलीवुड है महाबकवास? इरफान के बेटे ने 1Min में लिया 12 सेलेब्रिटी का नाम

Published : May 04, 2025, 01:09 PM ISTUpdated : May 05, 2025, 10:37 AM IST
Babil Khan

सार

इरफ़ान खान के बेटे बाबिल खान ने बॉलीवुड को 'फेक' बताया है। उन्होंने एक इमोशनल वीडियो शेयर किया, जिसे बाद में डिलीट कर दिया। उनका इंस्टाग्राम अकाउंट भी अब दिखाई नहीं दे रहा।

Irrfan Khan Son Babil Khan Called Bollywood Fake :  बाबिल खान द्वारा बॉलीवुड में फेक लोगों के बारे में एक इमोशनल वीडियो पोस्ट करने के बाद उसे डिलीट कर दिया । इसके बाद उनके फैंस बेहद चिंता में दिखाई दिए हैं। वहीं इसके बाद उनका इंस्टाग्राम अकाउंट भी नहीं दिख रहा है, शायद उन्होंने इसे डिलीट कर दिया है। रविवार 4 मई कीकी सुबह-सुबह बाबिल ने वीडियो क्लिप रेडिट पर पोस्ट की थी। कई इंटरनेट यूजर्स इसे देखकर हैरान रह गए। उन्होंन बाबिल के हेल्थ अपडेट लेने की भी कोशिश की थी।

बाबिल खान ने कई बॉलीवुड सेलेब्रिटी को घेरा

बाबिल खान ने अनन्या पांडे, अर्जुन कपूर, शनाया कपूर, सिद्धांत चतुर्वेदी और आदर्श गौरव, शनाया कपूर, अनन्या पांडे, अर्जुन कपूर, सिद्धांत चतुर्वेदी, राघव जुयाल, आदर्श गौरव और अरिजीत सिंह जैसे स्टार का नाम लिया। इसके बाद उन्होंने कहा, "मेरे कहने का मतलब यह है कि मैं बस आप लोगों को बताना चाहता हूं कि बॉलीवुड बहुत बकवास है। बॉलीवुड बहुत खराब है।"
"बॉलीवुड सबसे ज़्यादा फेक, सबसे पर्जी, सबसे नकली इंडस्ट्री है जिसका मैं कभी हिस्सा रहा हूं। लेकिन बहुत कम लोग हैं जो बॉलीवुड को बेहतर बनाना चाहते हैं (मुस्कुराते हुए)...मुझे आपको और भी बहुत कुछ दिखाना है, बहुत कुछ, बहुत कुछ। मेरे पास आपको देने के लिए बहुत कुछ है..."


 

 

कौन है बाबिल खान

बाबिल दिवंगत अभिनेता इरफ़ान और उनकी पत्नी सुतापा सिकदर के बेटे हैं। बाबिल ने क़ला जैसी फ़िल्मों में काम किया है और हाल ही में लॉगआउट में नज़र आए थे।

 

इरफान खान की डेथ एनीवर्सरी पर किया था इमोशनल पोस्ट

इरफ़ान की पुण्यतिथि पर, बाबिल ने एक नोट शेयर किया। "तुम्हारे साथ, तुम्हारे बिना। ज़िंदगी चलती रहती है, मेरे साथ, मेरे बिना। जल्द ही मैं वहां पहुंच जाउंगा। तुम्हारे साथ, तुम्हारे बिना नहीं। और हम साथ-साथ दौड़ेंगे, और उड़ेंगे, झरनों से पानी पिएंगे, नीला नहीं गुलाबी। मैं तुम्हें कसकर गले लगाउंगा, और रोउंगा, फिर हम हंसेंगे, जैसे हम पहले करते थे। मुझे तुम्हारी याद आती है।

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Dhurandhar 2 Budget पर नहीं होगा यकीन, रणवीर सिंह की मूवी की रिलीज से पहले लगी लॉटरी!
Dhurandhar 2: टीजर के बाद इस एक्ट्रेस की एंट्री से बढ़ा क्रेज, क्या फर्स्ट पार्ट का भी रिकॉर्ड तोड़ेगी फिल्म