
एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'ओएमजी 2' के प्रमोशन्स में बिजी हैं। इस बीच अक्षय की पॉपुलर फिल्म 'वेलकम' के तीसरे पार्ट को लेकर नया अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म में काम करने के लिए अक्षय ने हामी भर दी है। वहीं कहा जा रहा है कि इस फिल्म में काम करने के लिए वो काफी मोटी रकम चार्ज कर रहे हैं।
'वेलकम 3' के लिए अक्षय कुमार ने लिए 95 करोड़ रुपए
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि अक्षय कुमार फिल्म 'वेलकम 3' में काम करने से झिझक रहे थे, क्योंकि वेलकम के दूसरे पार्ट की शूटिंग के दौरान उनकी फिल्म के प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला के साथ अनबन हो गई थी। इस वजह से वो फिल्म के तीसरे पार्ट में काम करने से हिचकिचा रहे थे। हालांकि, अब दोनों के बीच सब कुछ ठीक हो गया है। इस वजह से अक्षय कुमार 'वेलकम 3' करने के लिए भी तैयार हो गए हैं। लेकिन कहा जा रहा है कि अक्षय इस फिल्म को करने के लिए 95 करोड़ रुपए वसूल रहे हैं। हालांकि इस बारे में अभी तक ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है।
कई रिपोर्ट्स में तो यह भी कहा जा रहा है कि इस फिल्म में अनिल कपूर, नाना पाटेकर और जॉन अब्राहम की वापसी नहीं होगी। हालांकि उनकी जगह फिल्म में संजय दत्त और अरशद वारसी की नई एंट्री हुई है। इसी तरह अनीस बज्मी इसके तीसरे पार्ट का निर्देशन भी नहीं करेंगे। इन सबके बीच फैंस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
2015 में आया था 'वेलकम' का दूसरा पार्ट
'वेलकम' हिट होने के बाद मेकर्स को इसका दूसरा पार्ट 'वेलकम बैक' बनाया था, जो 2015 में रिलीज हुआ था। इस सीक्वल में अनिल कपूर, नाना पाटेकर और परेश रावल ने के साथ श्रुति हासन, जॉन अब्राहम, शाइनी आहूजा, डिंपल कपाड़िया और नसीरुद्दीन शाह थे। आपको बता दें कि अक्षय कुमार ने 'वेलकम' फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म 'वेलकम' में काम किया था जबकि उन्होंने 'वेलकम बैक' में काम नहीं किया था।
और पढ़ें..
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।