बेटी के जन्म के 2 महीने बाद फिर प्रेग्नेंट हुईं आलिया भट्ट? जानिए क्या है वायरल खबर की सच्चाई

एंटरटेनमेंट डेस्क. आलिया भट्ट (Alia Bhatt) दूसरी बार मां बनने वाली हैं? यह हम नहीं कह रहे बल्कि सोशल मीडिया पर जोरों से यह चर्चा हो रही है। लेकिन क्या वाकई यह वायरल खबर सही है? आइए आपको बताते हैं आखिर क्या है इस चर्चा के पीछे के सच्चाई...

Gagan Gurjar | Published : Jan 23, 2023 6:13 AM IST

18

दरअसल, एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट ने हाल ही में अपनी एक खबर में दावा किया है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट फिर से पैरेंट्स बनने वाले हैं। इसी के बाद से सोशल मीडिया पर यह शोर शुरू हुआ है।

28

एंटरटेनमेंट वेबसाइट की खबर तेजी से वायरल हुई और आलिया भट्ट की दोबारा प्रेग्नेंसी की खबर फ़ैल गई। हालांकि, खबर में जो दावा किया जा रहा है, वह पूरी तरह निराधार है। सच्चाई यह है कि आलिया दोबारा प्रेग्नेंट नहीं हैं।

38

एक एंटरटेनमेंट न्यूज वेबसाइट की खबर के मुताबिक़, आलिया भट्ट ने हाल ही में अपनी अपैरल कंपनी के लिए नई मैटरनिटी लाइन की शुरुआत की है, जिसके बाद से उनकी प्रेग्नेंसी की अफवाहों को हवा मिली है। 

48

दरअसल एक्ट्रेस ने अपनी क्लॉदिंग लाइन के लिए एक फोटो सेशन कराया और इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। एक्ट्रेस ने इस फोटो सेशन के लिए लूज और कम्फर्टेबल कपड़े पहनने थे और उन्हें बैगी क्लॉथ्स में देखने के बाद ही लोगों ने अनुमान लगाया कि वे दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं।

58

गौरतलब है कि आलिया भट्ट ने अप्रैल 2022 में रणबीर कपूर से शादी की और उसी साल जून में अपनी प्रेग्नेंसी का एलान कर दिया। नवम्बर 2022 में उनकी बेटी का जन्म हुआ, जिसका नाम कपूर फैमिली ने राहा रखा है।

68

हाल ही में रणबीर कपूर, उनकी मां नीतू कपूर और पत्नी आलिया भट्ट ने पैपराजी के लिए एक स्पेशल सेशन होस्ट किया था और उन्हें राहा की पहली झलक दिखाई थी और उनसे गुजारिश की थी कि जब तक उनकी बेटी 2 साल की नहीं हो जाती है, तब तक उसके फोटोग्राफ ना लिए जाएं।

78

इससे पहले एक मैगजीन से बातचीत के दौरान आलिया भट्ट ने बताया था कि राहा के जन्म के बाद उनका नजरिया कैसे बदला है। आलिया ने कहा था, "जिस तरह मैं चीजों को देखती थी, वह बदल गया है। मैं बस यह सोचती हूं कि मेरा दिल पहले के मुकाबले और खुल गया है। मैं नहीं जानती कि इससे कैसा बदलाव आएगा। हमें इसे देखने के लिए इंतजार करना होगा। मैं देखने के लिए एक्साइटेड हूं कि यह जर्नी किस तरह सामने आती है।"

88

वर्क फ्रंट की बात करें तो बड़े पर्दे पर पिछली बार 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा' में नजर आईं आलिया भट्ट की आने वाली फ़िल्में 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' और हॉलीवुड मूवी 'हार्ट ऑफ़ स्टोन' हैं। वहीं, रणबीर कपूर भी पिछली बार 'ब्रह्मास्त्र...' में ही नजर आए थे। उनकी आने वाली फ़िल्में 'तू झूठी मैं मक्कार' और 'एनिमल' हैं।

और पढ़ें…

जॉन अब्राहम की पिछली 5 फिल्मों का हाल, 3 तो इस कदर पिटीं कि 20 करोड़ रुपए भी नहीं कमा सकीं

तुनिषा शर्मा सुसाइड केस: एक महीने से जेल में बंद शीजान खान की बहन अस्पताल में भर्ती, मां ने लिखी इमोशनल पोस्ट

Selfiee: फिल्मों के लिए 100 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं अक्षय कुमार? जानिए खुद सुपरस्टार ने क्या कहा?

Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos