
एंटरटेनमेंट डेस्क. जानी मानी एक्ट्रेस पूजा हेगड़े को जान से मारने की धमकी मिली है। दरअसल कहा जा रहा है कि पूजा दुबई के एक क्लब के उद्घाटन के लिए गई थीं। इसके बाद खबरें आने लगीं कि दुबई में एक्ट्रेस की किसी मुद्दे को लेकर तीखी बहस छिड़ गई थी और इस वजह से उन्हें जान से मारने की धमकी मिलने लगी। वहीं इस खबर को सुनने के बाद पूजा के फैंस उनके लिए प्रार्थना करने लगे थे। हालांकि, अब वो भारत लौट आई हैं।
क्या है इस खबर को पीछे की सच्चाई
वहीं अब पूजा की टीम ने इस खबर को खारिज कर दिया है। उनकी टीम ने साफ कह दिया है कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। पूजा की टीम ने अपने बयान में कहा, 'हम नहीं जानते कि ये फर्जी खबर किसने शुरू की। यह पूरी तरह से झूठ है।' आपको बता दें इन खबरों की शुरुआत तब हुई जब पैपराजी वीरल भयानी ने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर किया और दावा किया कि उनको जान से मारने की धमकी मिली। उसके बाद से यह खबर आग की तरह फैलने लगी। वहीं वीरल भयानी ने भी इस पोस्ट को डिलीट कर दिया।
पूजा हेगड़े का वर्कफ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो पूजा हेगड़े को आखिरी बार सलमान खान के साथ 'किसी का भाई किसी की जान' में देखा गया था। यह फिल्म इस साल अप्रैल में रिलीज हुई थी। वहीं अब पूजा जल्द ही शाहिद कपूर के साथ फिल्म 'देवा' में नजर आएंगी। यह फिल्म अगले साल 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 'देवा' के साथ-साथ पूजा हेगड़े के पास 'हाउसफुल 5' भी है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
और पढ़ें..
पवित्रा पुनिया का 10 साल बड़े एजाज खान से होने जा रहा ब्रेकअप? ऐसे हुआ खुलासा
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।