Jaat से पहले इन 7 मूवी में पुलिस ऑफिसर बने सनी देओल, 3 डिजास्टर तो एक रही फ्लॉप!

Published : Apr 09, 2025, 08:56 PM IST

सनी देओल ने फिल्मों में कई बार पुलिस ऑफिसर का रोल निभाया है और एक बार फिर वे 'जाट' में ऐसी ही भूमिका निभा रहे हैं। जानिए बतौर पुलिस ऑफिसर सनी देओल की फ़िल्में कैसी चलीं.…

PREV
18

8. जाट (2025)

10 अप्रैल को रिलीज हो रही इस फिल्म का डायरेक्शन तेलुगु फिल्मों के डायरेक्टर गोपीचंद मलिनेनी ने किया है। फिल्म में सनी देओल पुलिस ऑफिसर भास्कर सिंह जाट के रोल में हैं।

28

7. राइट या रॉन्ग (2010)

नीरज पाठक ने इस फिल्म का निर्देशन किया था और सनी देओल ने फिल्म में एसीपी अजय श्रीधर का रोल निभाया था। इस डिजास्टर फिल्म ने सिर्फ 4.11 करोड़ रुपए कमाए थे।

38

6. जो बोले सो निहाल (2005)

फिल्म के डायरेक्टर राहुल रवैल थे और सनी देओल इसमें हवालदार निहाल सिंह के रोल में नज़र आए थे। इस डिजास्टर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 8.22 करोड़ रुपए कमाए थे।

48

5. खेल: नो ऑर्डिनरी गेम (2003)

युसूफ खान ने इस फिल्म का निर्देशन किया था। फिल्म में सनी देओल एसीपी राजवीर सिंधिया का रोल निभाया था। फिल्म 6.99 करोड़ रुपए कमाकर फ्लॉप रही थी।

58

4. फ़र्ज़ (2001)

सनी देओल इस फिल्म में डीसीपी करण सिंह का रोल निभाया था। राज कंवर के निर्देशन वाली यह फिल्म भी फ्लॉप साबित हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई सिर्फ 11.27 करोड़ रुपए रही थी।

68

3. इंडियन (2001)

एन. महाराजन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सनी देओल ने डीसीपी राजशेखर आज़ाद का रोल निभाया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। इसने 24.22 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

78

2. लुटेरे (1993)

फिल्म में सनी देओल पुलिस इंस्पेक्टर करण के रोल में नज़र आए थे। धर्मेश दर्शन के निर्देशन वाली यह फिल्म हिट साबित हुई थी। हालांकि, कमाई के आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं।

88

1.त्रिदेव (1989)

यह सुपरहिट फिल्म थी, जिसने 8.50 करोड़ रुपए कमाए थे। राजीव राय निर्देशित इस फिल्म में सनी देओल ने इंस्पेक्टर करण सक्सेना का रोल निभाया था।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories