Video : Jewel Thief में जयदीप का धांसू डांस ! Hrithik Roshan को दे रहे टक्कर?

Published : Apr 13, 2025, 05:25 PM ISTUpdated : Apr 13, 2025, 05:31 PM IST
jaideep ahlawat

सार

जयदीप अहलावत ( Jaideep Ahlawat ) का डांस वीडियो वायरल! 'ज्वेलथीफ'  ( Jewel Thief ) में दिखा कमाल, फैंस हुए हैरान। ऋतिक रोशन ( Hrithik Roshan ) से हो रही तुलना!

Jaideep Ahlawat Dance Video Goes Viral : जयदीप अहलावत लो फ्रोफाइल में रहना पसंद करते हैं। हालांकि बीते कुछ सालों में उन्होंने अपनी सॉलिड एक्टिंग से दर्शकों को प्रभावित किया है। इस समय वे अपनी अपकमिंग फिल्म ज्वेलथीफ का इंतजार कर रहे हैं। एक्टर ने रविवार 13 अप्रैल को अपने सोशल मीडिया अकाउंट और netflix_in ने  इस फिल्म से अपने बेहतरीन डांस मूव्स की एक क्लिप शेयर की है। उनके डांस स्किल ने फैंस को सरप्राइज कर दिया है।

जयदीप अहलावत को ऋतिक रोशन बता रहे लोग

दरअसल वे एकदम ऋतिक रोशन की तरह अपने पैर चला रहे हैं। वीडियो अब वायरल हो चुका है, वहीं कई लोगों ने कहा है कि पहली नजर में तो वे ऋतिक रोशन ही लग रहे हैं। बाकि जिस तरह से उन्होंने ये डांस किया है, वो उन्हें कंपलीट हीरो बताने के लिए काफी है।

 

 

क्या है ज्वेलथीफ की कहानी

ज्वेलथीफ नेटफ्लिक्स फिल्म है, इसमें सैफ अली खान और जयदीप अहलावत लीड एक्टर हैं। वहीं निकिता दत्ता ने भी अहम रोल अदा किया है। सैफ चोर के किरदार में नजर आएंगे, सैकड़ों करोड़ के हीरे चुराने के लिए नई-नई ट्रिक लगाते हैं। वहीं अफ़्रीकी रेड सन डायमंड को उड़ाने के लिए दुनियाभर के शातिर चोर टीम हाथ धोकर पीछे पड़ी हुई हैं। अब ये हीरा किसके हाथ लगता है, इसके लिए तो आपको मूवी का इंतजार करना होगा।

बॉलीवुड के ये एक्टर माने जाते हैं बेहतरीन डांसर

बता दे कि बॉलीवुड में मेल एक्टर्स में शाहिद कपूर, ऋतिक रोशन का नाम बहुत रिस्पेक्ट से लिया जाता है। विक्की कौशल ने बई तौबा- तौबा गाने से अपनी बड़ी फैन फॉलोइंग बना ली है। वहीं अब जयदीप अहलावत भी इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Ikka Teaser: रहमान डकैत से मिले तारा सिंह, 29 साल बाद सनी-अक्षय को साथ देख लोग यूं ले रहे मजे
Border 2 Collection Day 12: सनी देओल की दहाड़ का निकला दम, कमाई उड़ाएगी होश