मां श्रीदेवी के निधन के बाद ऐसा हो गया था जाह्नवी कपूर का हाल, एक्ट्रेस ने खुद सुनाई आपबीती

Published : Jul 14, 2023, 10:27 AM IST
Janhvi Kapoor

सार

जाह्नवी कपूर ने हाल ही में अपनी लाइफ की सबसे बड़ी वॉर का खुलासा किया। जाह्नवी की बात को सुनने के बाद उनके फैंस काफी उदास हो गए हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म 'बवाल' का जमकर प्रमोशन कर रही हैं। इस बीच एक इंटरव्यू के दौरान जाह्नवी से उनकी लाइफ की सबसे बड़ी वॉर के बारे में पूछा गया। इसका जवाब देते हुए वो काफी इमोशनल हो गईं और कहने लगीं कि इसका सीधा रिलेशन उनकी दिवंगत मां श्रीदेवी (Sridevi) से है।

जाह्नवी कपूर ने किया लाइफ की सबसे बड़ी वॉर का खुलासा

जाह्नवी ने कहा, 'मां (श्रीदेवी) के निधन के बाद सारी चीजों से निपटना मेरी लाइफ का सबसे मुश्किल फेज था। जब मां का निधन हुआ तब मैं अपनी पहली फिल्म 'धड़क' की शूटिंग कर रही थी। वो समय मेरे लिए बहुत मुश्किल भरा था। उस समय काम करते रहने की इच्छाशक्ति और हमारे जीवन में होने वाली इन सभी चीजों से निपटने का तरीका खोजना बहुत कठिन था। यह मेरी लाइफ की सबसे बड़ी वॉर थी।'

2018 में हुआ था श्रीदेवी का निधन

श्रीदेवी बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में एक थीं। श्रीदेवी ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दीं। एक्ट्रेस का 24 फरवरी, 2018 को दुबई में 54 साल की उम्र में निधन हो गया था। दुबई में वो अपने भतीजे की शादी में शामिल होने गई थीं। हालांकि इस सेलिब्रेशन के दौरान होटल के बाथ टब में उनकी बॉडी मिली थी। उनके यूं चले जाने से जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर पर गहरा असर पड़ा था।

आपको बता दें जाह्नवी कपूर की फिल्म 'बवाल' 21 जुलाई, 2023 को एक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होने वाली है। इस फिल्म के जरिए वो पहली बार वरुण धवन के साथ स्क्रीन शेयर करती हुई नजर आएंगी। इसके अलावा वो 'मिस्टर एंड मिसेज माही' और 'बड़े मियां छोटे मियां' में भी दिखाई देंगी।

और पढ़ें..

सुनील शेट्टी ने इस बात पर बेटी अथिया को दी खास सलाह तो दामाद केएल राहुल को धमकी

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Ikka Teaser: रहमान डकैत से मिले तारा सिंह, 29 साल बाद सनी-अक्षय को साथ देख लोग यूं ले रहे मजे
Border 2 Collection Day 12: सनी देओल की दहाड़ का निकला दम, कमाई उड़ाएगी होश