बॉयफ्रेंड के जन्मदिन पर उसके साथ तिरुपति बालाजी पहुंचीं जान्हवी कपूर, सोशल मीडिया पर ऐसे दी बधाई

Published : Apr 03, 2023, 08:52 PM IST
Janhvi Kapoor Shikher Pahariya

सार

जान्हवी कपूर ने सोशल मीडिया पर शिखर पहरिया को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने उनके साथ एक कपल फोटो और एक उनके बचपन की तस्वीर साझा की है। इतना ही नहीं, उनके तिरुपति बालाजी की तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) सोमवार सुबह भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन करने तिरुमाला (आंध्रप्रदेश) के तिरुपति बालाजी मंदिर पहुंचीं। उनके साथ उनके सो-कॉल्ड बॉयफ्रेंड श्किखर पहरिया और बहन ख़ुशी कपूर भी थे। जान्हवी और ख़ुशी ने इस दौरान पारंपरिक हाफ साड़ी पहनी हुई थी। वहीं शिखर ने भी पारंपरिक लुंगी पहनी थी और गले में गमछा भी डाला हुआ था। जान्हवी और ख़ुशी ने घुटनों के बल बैठकर भगवान वेंकटेश को प्रणाम भी किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

शिखर को जन्मदिन की बधाई भी दी

आज (3 अप्रैल को) शिखर पहरिया का जन्मदिन है। इस मौके को सेलिब्रेट करने जान्हवी उनके साथ तिरुपति बालाजी पहुंची थीं। जान्हवी ने सोशल मीडिया के जरिए भी शिखर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। जान्हवी कपूर ने दो तस्वीरें शेयर कर शिखर को बधाई दी है। एक तस्वीर में दोनों हाथों में हाथ डाले हुए हैं। उनका बैक पोर्शन दिखाई दे रहा है। इस तस्वीर के कैप्शन में जान्हवी ने लिखा है, "हैप्पी बर्थडे शिखु।" 

वहीं उन्होंने एक अन्य तस्वीर जो शेयर की है, वही शिखर पहरिया के बचपन की है। इसके कैप्शन में जान्हवी ने लिखा है, "HBD शिखर पहरिया, चिढ़ना मत।" 

जान्हवी की बहन ख़ुशी ने भी एक तस्वीर शेयर कर शिखर पहरिया को जन्मदिन की बधाई दी है। इस तस्वीर में वे शिखर के साथ पोज देती दिख रही हैं।

रिश्ते की नहीं की दोनों ने पुष्टि

जान्हवी या शिखर ने अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की है। लेकिन दोनों को कई बार साथ देखा जा चुका है। इसके चलते अंदाजा लगाया जाता है कि वे एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। 'कॉफ़ी विद करन 7' में करन जौहर ने जान्हवी कपूर और शिखर पहरिया के रिश्ते की लगभग-लगभग पुष्टि कर दी थी। जान्हवी शो में अपनी बेस्ट फ्रेंड सारा अली खान के साथ पहुंची थीं। इस दौरान करन ने उनसे कहा था, “मेरा मतलब है यह पहले की बात है। आप दोनों ने दो भाइयों को डेट दिया था और हम तीनों में कॉमन यह है कि वे दोनों मेरी बिल्डिंग में रहते हैं।”

ख़बरों की मानें तो सारा अली खान पहले शिखर पहरिया के भाई वीर पहरिया को डेट कर चुकी हैं। वहीं, जान्हवी कपूर एक बार ब्रेकअप होने के बाद फिर से शिखर पहरिया के साथ रिश्ते में लौट आई हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो जान्हवी की अपकमिंग फिल्मों में 'बवाल', 'मिस्टर एंड मिसेज माही' और तेलुगु फिल्म 'NTR30' शामिल हैं।

और पढ़ें…

क्रू मेंबर ने पकड़ा आलिया भट्ट का छाता, VIRAL VIDEO देख भड़क गए इंटरनेट यूजर्स 

सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम संग अफेयर पर श्वेता तिवारी की बेटी ने तोड़ी चुप्पी, जानिए आखिर क्या बोलीं?

कौन है ये एक्ट्रेस, जो जल्दी ही बनने वाली है बादशाह की दूसरी बीवी

PHOTOS: दुबई में हुई सुपरस्टार राम चरण की पत्नी की गोद भराई, उपासना ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Dhurandhar 2: टीजर रिलीज होते ही मुश्किल में फंसी रणवीर की फिल्म, आखिर क्या हुआ बवाल?
Sunny Leone: ड्रेस ने भरी महफिल सनी लियोनी को किया अनकम्फर्टेबल, फिर काम आई पति की समझदारी