Pakistan जाने पर Javed Akhtar बड़ा बयान, शरद पवार, उद्धव ठाकरे भी थे मौजूद

Published : May 18, 2025, 11:09 AM ISTUpdated : May 18, 2025, 11:15 AM IST
Javed Akhtar

सार

जावेद अख्तर ने पाकिस्तान जाने पर बड़ा बयान दिया है। ट्रोलिंग पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि अगर उन्हें नरक और पाकिस्तान में से चुनना हो, तो वो नरक चुनना पसंद करेंगे।

Javed Akhtar made a big statement on going to Pakistan : मुंबई में शिवसेना (यूबीटी) के एक कार्यक्रम में जावेद अख्तर ने बड़ा स्टेटमेंट दिया है। उन्होंने बताया कि जहां कुछ ट्रोलर्स उन्हें नरक में जाने के लिए कहते हैं, वहीं इंटरनेट का एक धड़ा चाहता है कि वह पाकिस्तान चले जाएं। शोले के राइटर ने आगे कहा कि अगर उन्हें नरक और पाकिस्तान में से किसी एक को चुनना पड़े, तो वह नरक जाना ज्यादा पसंद करेंगे।

जावेद अख्तर पाकिस्तान जाएंगे या नरक

शनिवार को मुंबई में शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत की किताब नरकतला स्वर्ग (Heaven in the Swamp) के विमोचन के मौके पर जावेद ने खुद को ट्रोल किए जाने के बारे में बात की। इस कार्यक्रम में शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और (एनसीपी-एससीपी) प्रमुख शरद पवार समेत कई राजनीतिक नेता शामिल हुए।

जावेद अख्तर ने ट्रोलिंग करने वालों को बताया कट्टरपंथी

दर्शकों को संबोधित करते हुए जावेद ने बताया कि कैसे पिछले कुछ सालों में उन्हें अपने तीखे स्वभाव की वजह से लोगों के गुस्से का शिकार होना पड़ा है। गीतकार ने कहा, "दोनों तरफ के लोग मुझे गाली देते हैं। यह एकतरफा नहीं है। अगर मैं यह स्वीकार न करूं कि ऐसे लोग भी हैं जो मेरी तारीफ करते हैं, तो मैं बहुत कृतघ्न ( ungrateful ) होउंगा। कई लोग मेरा सपोर्ट करते हैं, मेरी प्रशंसा करते हैं और मुझे एनकरेज करते हैं। लेकिन ये भी सच है, इस तरफ के कट्टरपंथी ( fundamentalist ) भी मुझे गाली देते हैं और उस तरफ के कट्टरपंथी भी मुझे गाली देते हैं। यह रियलिटी है।

ट्रोलिंग से परेशान हैं शबाना आजमी के शौहर

जावेद अख्तर ने कहा, "अगर उनमें से एक भी गाली देना बंद कर दे, तो मुझे चिंता होगी कि मैं क्या गलती कर रहा हूं। एक कहता है कि मैं 'काफ़िर' हूँ और नरक में जाउंगा। दूसरा कहता है कि मैं जिहादी हूं और मुझे पाकिस्तान जाना चाहिए। तो अगर मेरे पास सिर्फ़ पाकिस्तान और जहन्नुम यानी नरक में से कोई एक चुनने का ऑप्शन है, तो मैं नरक ही जाना पसंद करूंगा।"

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

रणबीर कपूर के लुक पर क्या बोले रामायण के 'राम', बताया-भगवान के किरदार के लिए सबसे जरूरी क्या?
Dhurandhar 2 Teaser : रणवीर सिंह की फिल्म का धांसू मूवी का टीज़र, देखें अपडेट