Jawan Collection Day 5: इंडिया में 300 Cr पार करने वाली तीसरी हिंदी फिल्म SRK की जवान

Published : Sep 12, 2023, 08:19 AM IST
Jawan Box Office Collection Day 5

सार

Jawan Box Office Collection Day 5: शाहरुख खान की जवान की कमाई हर दिन के साथ बढ़ती जा रही है। फिल्म के पांचवें दिन का कलेक्शन का आंकड़ा सामने आ गया है। जवान 2023 में भारत में 300 करोड़ पार करने वाली तीसरी हिंदी फिल्म बन गई। पांचवें दिन 30 करोड कमाए।

एंटरटेनमेंट डेस्क. शाहरुख खान (Shahrukh Khan) देश-दुनिया के बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रहे है। उनकी फिल्म जवान (Jawan) कमाई में मामले हर दिन आगे बढ़ रही है। बता दें कि जवान के 5 दिन के कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं। Sacnilk.com के अनुसार एक्शन थ्रिलर जवान इस साल भारत में 300 करोड़ का कारोबार करने वाली तीसरी हिंदी फिल्म बन गई है। जवान पिछले हफ्ते गुरुवार को हिंदी, तमिल और तेलुगु में सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म ने पांचवें दिन सभी भाषाओं में 30 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। जवान ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली सबसे तेज हिंदी फिल्म बन गई। इसने अपने पहले वीकेंड में ग्लोबल स्तर पर 520.79 करोड़ की कमाई की।

शाहरुख खान की जवान की कमाई

Sacnilk.com की रिपोर्ट की मानें तो शुरुआती अनुमान के मुताबिक जवान ने अपने पांचवें दिन सभी भाषाओं में भारत में 30 करोड़ रुपए की कमाई की। जवान ने पहले दिन 75 करोड़ (हिंदी में 65.5 करोड़, तमिल में 5.5 करोड़ और तेलुगु में 4 करोड़) कमाए थे। दूसरे दिन 53.23 करोड़ (हिंदी में 46.23 करोड़, तमिल में 3.87 करोड़, तेलुगु में 3.13 करोड़) का कारोबार किया था। तीसरे दिन 77.83 करोड़ (हिंदी में 68.72 करोड़, तमिल में 5.34 करोड़, तेलुगु में 3.77 करोड़) का बिजनेस किया था। चौथे दिन 80.1 करोड़ (हिंदी में 71.63 करोड़, तमिल में 5 करोड़, तेलुगु में 3.47 करोड़) कमाए थे। भारत में अब तक फिल्म का टोटल कलेक्शन 316.16 करोड़ रुपए हो गया है।

जवान वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

जवान ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली सबसे तेज हिंदी फिल्म बन गई। इस मुकाम तक पहुंचने में फिल्म को सिर्फ चार दिन लगे। फिल्म की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर खबर शेयर करके इस उपलब्धि का जश्न मनाया। जवान ने अपने पहले वीकेंड में दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 520.79 करोड़ की कमाई की।

शाहरुख खान ने फैन्स का शुक्रिया अदा किया

जवान देखने के बाद फैन्स रिएक्शन पर शाहरुख खान ने ट्विटर पर एक नोट शेयर किया। उन्होंने लिखा- "#जवान के लिए आपके प्यार और सराहना के लिए धन्यवाद। सुरक्षित और खुश रहें... कृपया फिल्म का आनंद लेते हुए अपनी सभी तस्वीरें और वीडियो भेजते रहें... और मैं उन सभी को देखने के लिए जल्द ही वापस आऊंगा। तब तक... सिनेमाघरों में जवान के साथ पार्टी करें!! ढेर सारा प्यार और आभार!"

जवान के बारे में

फिल्म जवान में शाहरुख खान, नयनतारा और विजय सेतुपति लीड रोल में हैं। इसमें दीपिका पादुकोण और संजय दत्त का कैमियो है। फिल्म में सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि, गिरिजा ओक, संजीता भट्टाचार्य, लहर खान, आलिया कुरेशी, रिद्धि डोगरा और सुनील ग्रोवर भी हैं।

ये भी पढ़ें...

BO पर 43% है नयनतारा का सक्सेस ग्राफ, ऐसा रहा TOP 10 मूवी का हाल

बोरियत दूर करने इस वीक OTT पर देखें 10 थ्रिलर-सस्पेंस वेब सीरीज

शाहरुख खान की Jawan का BOX OFFICE पर धमाका, बनाए 10 धांसू रिकॉर्ड

55+ इन 3 स्टार का BOX OFFICE पर गदर, दी भारत की बिगेस्ट ब्लॉकबस्टर्स

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Dhurandhar 2 के बजट का खुलासा, 2026 की 6 सबसे महंगी बॉलीवुड फिल्मों में एक ये भी
Dhurandhar Box Office: 'द राजा साब' भी नहीं रोक पाई 'धुरंधर' का तूफ़ान, 37वें दिन की इतनी कमाई