जया प्रदा के भाई राजा बाबू का निधन, एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल पोस्ट

Published : Feb 28, 2025, 10:37 AM ISTUpdated : Feb 28, 2025, 11:22 AM IST
jaya prada

सार

राज्यसभा की पूर्व सदस्य और एक्ट्रेस जया प्रदा के बड़े भाई राजा बाबू का निधन हो गया है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट शेयर कर दुख जताया।

jaya prada brother raja babu passes away actress shares emotional instagram post : एक्ट्रेस और राज्यसभा की पूर्व सदस्य जया प्रदा ने बड़े भाई राजा बाबू के निधन की खबर शेयर की है। गुरुवार को एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने दिवंगत भाई की एक तस्वीर शेयर की। उन्होंने अपने फॉलोअर्स को अपने भाई के निधन की जानकारी देते हुए कैप्शन में एक बेहद इमोशनल नोट भी लिखा।

बड़े भाई की तस्वीर पोस्ट करके लिखी दिल की बात

उन्होंने लिखा, "बहुत दुख के साथ मैं आपको अपने बड़े भाई राजा बाबू के निधन के बारे में कंफर्म कर रही हूं, जो अब ब्रम्हलीन हो गए हैं। वे हैदराबाद में थे जब उन्होंने अंतिम सांस ली, कृपया उन्हें अपनी प्रार्थनाओं में रखें। आगे की जानकारी जल्द ही शेयर की जाएगी।"

 


Rahul Gandhi पर केस करेंगी Preity Zinta ? बताई अपनी स्ट्रेटजी, दे डाली ऐसी सलाह
 

इस गाने पर इमोशनल हुईं जया प्रदा

इससे पहले, जया प्रदा सिंगिंग रियलिटी शो सा रे गा मा पा में दिखाई दी थीं और उन्होंने खुलासा किया था कि डफली वाले डफली बजा गाना पहले फिल्म सरगम ​​का हिस्सा नहीं था। रियलिटी शो में एक कंटस्टेंट बिदिशा ने मुझे नौलखा मंगा दे रे और डफली वाले डफली बाजा गाने गाए थे। जया प्रदा इससे इससे इतनी प्रभावित हुईं कि उन्हें डफली वाले डफली बाजा फिल्म के दिनों की याद आ गई। एक्ट्रेस ने गाने के बारे में पर्दे के पीछे के कुछ किस्से भी शेयर किए। उन्होंने कहा, "मैं इसे शब्दों में बयां नहीं कर सकती, लेकिन जिस तरह से आपने इस गाने को गाया है, उसने मुझे आज लता दीदी की याद दिला दी है। आप वाकई शानदार हैं! वास्तव में, मुझे कहना होगा कि इस गाने को आज़माना आसान नहीं है, लेकिन आपने इसे बखूबी निभाया है।"

John Abraham की 1911 मूवी पर अपडेट,The Diplomat ने फुटबॉल फैंस को दिया बड़ा झटका

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Ranveer Singh Dhurandhar 2 Look: रणवीर सिंह का ‘धुरंधर 2’ लुक देख फैंस बोले- अब होगी असली तबाही
'हक़ मांगा तो फिल्मों से निकाला', अमाल मलिक ने खोला बॉलीवुड का काला-चिट्ठा!