अक्षय कुमार से लेकर अरशद वारसी तक, जानें कितने पढ़े-लिखे हैं Jolly LLB 3 के 8 स्टार्स

Published : Sep 12, 2025, 08:05 AM IST

अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म जॉली एलएलबी 3 इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा में बनी हुई है। डायरेक्टर सुभाष कपूर की फिल्म 19 सितंबर को रिलीज हो रही है। इस मौके पर हम आपको मूवी के 8 स्टार्स की एजुकेशनल क्वालिफिकेशन के बारे में बता रहे हैं।

PREV
18
अक्षय कुमार

जॉली एलएलबी 3 के लीड एक्टर अक्षय कुमार ने अपनी स्कूली पढ़ाई मुंबई के डॉन बॉस्को हाई स्कूल से की थी। फिर उन्होंने गुरु नानक खालसा कॉलेज में ग्रेजुएशन करने के लिए एडमिशन लिया। हालांकि, मार्शल आर्ट्स और एक्टिंग में करियर बनाने उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी।

28
अरशद वारसी

अरशद वारसी ने अपनी पढ़ाई 10वीं क्लास तक ही की है। बचपन में माता-पिता के निधन के बाद उन्हें घर चलाने के लिए पढ़ाई बीच में छोड़नी पड़ी थी। उन्होंने बार्न्स स्कूल, देवलाली, नासिक से स्कूलिंग की है।

38
सौरभ शुक्ला

सौरभ शुक्ला ने दिल्ली के खालसा कॉलेज से ग्रैजुएशन किया है। उन्होंने कॉलेज में पढ़ाई के दौरान ही नाटक लिखना और निर्देशन करना शुरू कर दिया था। बाद में वे एक्टिंग फील्ड में आए।

ये भी पढ़ें... Aarshad Warsi की 10 फिल्मों के बाद आई वो मूवी जिसने पलटा था गेम, अब तक दी इतनी हिट

48
हुमा कुरैशी

हुमा कुरैशी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के गार्गी कॉलेज से इतिहास में ऑनर्स की डिग्री ली। कॉलेज के बाद उन्होंने थिएटर ज्वाइन किया। फिर मॉडलिंग करने के लिए मुंबई आ गईं। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग फील्ड में करियर बनाया।

58
अमृता राव

अमृता राव ने मुंबई के कैनोसा गर्ल्स स्कूल से पढ़ाई की। सोफिया कॉलेज से साइकोलॉजी में डिग्री ली। बाद में उन्होंने मॉडलिंग में करियर बनाने आगे पढ़ाई नहीं की। फिर उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा।

68
अनु कपूर

अनु कपूर ने पढ़ाई बीच में छोड़कर दिल्ली के नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में दाखिला लिया था। यहां से उन्होंने एक्टिंग की पढ़ाई की। उन्होंने एक थिएटर कंपनी में भी काम किया है।

ये भी पढ़ें... Jolly LLB 3 के 8 स्टार्स कितने अमीर, सबकी कुल संपत्ति भी अक्षय कुमार की दौलत के बराबर नहीं

78
बोमन ईरानी

बोमन ईरानी ने मुंबई के सेंट मैरी से स्कूली पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने मुंबई के मीठीबाई कॉलेज से 2 साल का वेटर का कोर्स किया और पॉलिटेक्निक में डिप्लोमा किया। बाद में उन्होंने फिल्मों में करियर बनाया।

88
राम कपूर

राम कपूर ने शेरवुड कॉलेज नैनीताल से पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने अमेरिका के लॉस एंजिल्स में स्टैनिस्लावस्की एक्टिंग अकादमी से डिग्री ली। उन्होंने लॉस एंजिल्स में यूसीएलए से फिल्म निर्माण का कोर्स करने की प्लानिंग की थी, लेकिन फिर एक्टिंग की दुनिया में आ गए।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories